Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में चीन दे रहा दखल, हमारे पास सबूत; US के गंभीर आरोप…
    विदेश

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में चीन दे रहा दखल, हमारे पास सबूत; US के गंभीर आरोप…

    By April 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में चीन दे रहा दखल, हमारे पास सबूत; US के गंभीर आरोप…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    क्या अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में चीन दखल देने की कोशिश कर रहा है? इसे लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बड़ा बयान दिया है।

    उन्होंने कहा कि यूएस ने चीन की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने और हस्तक्षेप करने के प्रयास के सबूत देखे हैं।

    मालूम हो कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव इसी साल नवंबर में होना है। इसमें मौजूदा राष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन और रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फिर से मुकाबला हो सकता है। 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन ने ट्रंप को हरा दिया था।

    सीएनएन को दिए इंटरव्यू में ब्लिंकन ने चुनाव और चीन को लेकर बड़ी बात बोल दी। उन्होंने कहा कि ऐसी चिंता है कि चीन और दूसरे देश US के भीतर विभाजन का लाभ उठा सकते हैं और प्रेसिडेंशियल कैंपेन को प्रभावित कर सकते हैं।

    एंटनी ब्लिंकन की यह टिप्पणी ऐसे वक्त आई जब वह चीन की तीन दिवसीय यात्रा पूरी करके लौटे हैं।

    इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग, विदेश मंत्री वांग यी और सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग शियाओहोंग सहित टॉप चीनी लीडर्स से मुलाकात की थी। ध्यान रहे कि एक साल के भीतर यह उनकी दूसरी चीन यात्रा रही।

    चीनी प्रयासों को सावधानी से देख रहे: ब्लिंकन
    एंटनी ब्लिंकन ने कहा, ‘बाइडन प्रशासन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने के चीनी प्रयासों को सावधानी से देख रहा है। ऐसा कुछ करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। हमने चुनावों प्रभावित करने और हस्तक्षेप करने के प्रयासों के सबूत देखे हैं। हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इसे जल्द से जल्द खत्म किया जाए।’

    अमेरिकी विदेश मंत्री और चीनी राष्ट्रपति के बीच मुलाकात के दौरान क्या बातें हुईं? इस पर उन्होंने कहा कि जिनपिंग के समक्ष चीन की ओर से रूस के यूक्रेन पर हमले को समर्थन देने पर चर्चा हुई।

    ताइवान और दक्षिण चीन सागर, मानवाधिकार और ‘सिंथेटिक ओपिओइड प्रीकर्सर’ के प्रोडक्शन और निर्यात को लेकर भी बातचीत हुई।

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.