Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»क्या होगा अगर आप ब्लैक होल में गिर जाएं? NASA के सुपर कंप्यूटर ने खोला राज…
    विदेश

    क्या होगा अगर आप ब्लैक होल में गिर जाएं? NASA के सुपर कंप्यूटर ने खोला राज…

    By May 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्या होगा अगर आप ब्लैक होल में गिर जाएं? NASA के सुपर कंप्यूटर ने खोला राज…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    स्पेस कई रहस्यों को समेटे हुए है, इसमें ब्लैक होल सबसे अलग है।

    आज जब तमाम अंतरिक्ष एजेंसियां चांद और मंगल जैसे ग्रहों पर अपने यान उतारकर ब्रह्मांड में मानव बस्तियां बसाने के लिए पृथ्वी जैसी दूसरी दुनिया ढूंढ रही हैं।

    उनके लिए ब्लैक होल भी उतना ही बड़ा रहस्य है, जो हम आम लोगों के लिए है। ब्लैक होल के बारे में अंतरिक्ष एक्सपर्ट भी इतना ही जानते हैं कि वहां समय हमारे हिसाब से नहीं चलता।

    एक बार जो अंदर चला जाए वो कभी बाहर नहीं आता। यहां तक की प्रकाश भी ब्लैक होल के आर-पार नहीं हो सकता।

    सोचिए, अगर कोई ब्लैक होल में चला जाए तो उसके साथ क्या होगा? अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने सुपर कंप्यूटर से इसका पता लगा लिया है।

    आपने 2014 में आई हॉलीवुड फिल्म Intersteller देखी होगी, अगर नहीं देखी तो देख डालिए। अंतरिक्ष के रहस्यों में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह फिल्म शानदार तोहफा है।

    इस फिल्म में ब्लैक होल के रहस्यों को समझा जा सकता है। हालांकि हम फिल्म से जुड़े कुछ फैक्ट्स की सच्चाई का दावा नहीं कर सकते। 

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने सुपरकंप्यूटर पर एक ऐसा वीडियो तैयार किया है, हमे ब्लैक होल की झलक दिखाता है।

    इस प्रोजेक्ट को नासा के गोडार्ड स्पेस फ़्लाइट सेंटर के खगोल भौतिकीविद् जेरेमी श्निटमैन ने वैज्ञानिक ब्रायन पॉवेल के साथ मिलकर तैयार किया है।

    नासा द्वारा तैयार किए गए इस वीडियो में आपको यह समझने में मदद मिल सकती है कि अगर आप ब्लैक होल में गिर जाएं तो आपके साथ क्या हो सकता है?

    हमारी धरती से 400 मिलियन मील दूर एक ब्लैक होल है। सोचिए अगर कोई इसमें प्रवेश कर जाए तो उसके साथ क्या होगा? मान लीजिए दो दोस्त- जैक और मार्क हैं।

    मार्क अपने दोस्त जैक को ब्लैक होल में जाते हुए देख रहा है। शुरुआत में वह जैक को ब्लैक होल के पास तेजी से जाते हुए दिखाई देगा लेकिन, जैसे ही जैक ब्लैक होल के पास पहुंचता है। मार्क को जैक फ्रीज दिखाई देगा।

    हालांकि जैक के साथ ऐसा नहीं हो रहा होगा।

    वह ब्लैक होल में उतनी ही तेजी से अंदर जा रहा होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ब्लैक होल में कोई तेजी से गिर सकता है। इसके बाद घुप अंधेरा दिखाई देगा।

    ऐसा लगेगा कि सबकुछ शांत और थम सा गया है लेकिन, ऐसा नहीं है। ब्लैक होल के अंदर गिरने वाला ब्लैक होल में अनंत काल तक ऐसे ही गिरते रहेगा।

    ब्लैक होल में जाने पर क्या होगा?
    वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर कोई शख्स गलती से भी ब्लैक होल में गिर जाता है तो पहले तो उसके गुरुत्वाकर्षण में आते ही उसके शरीर के कई टुकड़े हो जाएंगे।

    अगर वह बच भी जाता है तो ब्लैक होल के अंदर वह एक ही स्थिति में रहेगा। सोचिए वह सीधा खड़ा होकर गिरा है तो वह न गिर सकता है और न ही पलट सकता है।

    ब्लैक होल में समय हमारे हिसाब से नहीं चलता इसलिए, वह ब्लैक होल में अपना हाथ भी नहीं उठा सकता। ऐसा लगेगा मानो पॉज का बटन दबा दिया हो। 

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.