Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»हमास की अल कसम बिग्रेड के आगे उल्टे पांव भागे इजरायली सैनिक, कई पकड़े गए; IDF बोला- आतंकियों का दावा झूठा…
    विदेश

    हमास की अल कसम बिग्रेड के आगे उल्टे पांव भागे इजरायली सैनिक, कई पकड़े गए; IDF बोला- आतंकियों का दावा झूठा…

    By May 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हमास की अल कसम बिग्रेड के आगे उल्टे पांव भागे इजरायली सैनिक, कई पकड़े गए; IDF बोला- आतंकियों का दावा झूठा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल और हमास आतंकियों के बीच भीषण लड़ाई को 200 से ज्यादा दिन हो गए हैं।

    हमास की अल कसम ब्रिगेड ने रविवार को दावा किया कि उसके लड़ाकों ने उत्तरी गाजा के जबलिया में लड़ाई के दौरान इजरायली सैनिकों के छ्क्के छुड़ा दिए।

    इसमें कई इजरायलियों को उल्टे पांव भागना भी पड़ा। हमास ने कई इजरायली सैनिकों को पकड़ने का भी दावा किया है।

    हालांकि हमास के दावे को झूठा बताते हुए इजरायल का कहना है कि वह हमास के दावे को सही नहीं मानता। हमास ने अपने दावे की पुष्टि करने के लिए कुछ वीडियो भी जारी किए हैं।

    अल क़सम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उबैदा ने रविवार को अल जजीरा में एक रिकॉर्ड संदेश में कहा, “हमारे लड़ाकों ने यहूदी सेना को एक सुरंग के अंदर घात लगाकर हमला करने के लिए उकसाया।

    भीषण लड़ाई में आईडीएफ के सभी सदस्यों को हमने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कई मारे गए, कुछ उल्टे पांव भाग गए और कुछ पकड़े गए हैं।

    हमास ने वीडियो भी जारी किए
    उधर, इजरायली सेना ने हमास की सशस्त्र शाखा के दावे का खंडन किया है। सेना ने एक बयान में कहा, “आईडीएफ (इजरायली रक्षा बल) स्पष्ट करता है कि ऐसी कोई घटना नहीं है जिसमें किसी सैनिक का अपहरण किया गया हो।”

    हमास ने एक वीडियो जारी किया जिसमें खून से लथपथ एक व्यक्ति को सुरंग में जमीन पर घसीटते हुए देखा जा सकता है। हालांकि एजेंसी रॉयटर्स ने वीडियो की पुष्टि नहीं की है।

    युद्ध विराम की बातचीत के बाद हमास का बड़ा दावा
    अबू उबैदा की यह टिप्पणी गाजा युद्धविराम वार्ता फिर से शुरू होने की संभावना के कुछ घंटों बाद आई है।

    मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख की सीआईए प्रमुख और कतर के प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद अगले हफ्ते बातचीत फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है।

    उधर, हमास के एक अधिकारी ने बाद में इजरायली मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया कि युद्धविराम वार्ता मंगलवार को काहिरा में फिर से शुरू होगी, उन्होंने रॉयटर्स को बताया, “अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है।”

    गौरतलब है कि गाजा में सात महीने से अधिक समय तक चल रहे युद्ध के बाद  भी इजरायल और हमास के बीच भयंकर युद्ध जारी है।

    इजरायल अपने लोगों की रिहाई की मांग लगातार उठा रहा है और गाजा के बाद राफा में युद्ध जारी रखे हुए है। इजरायली हमले में लगभग 36,000 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। 

    The post हमास की अल कसम बिग्रेड के आगे उल्टे पांव भागे इजरायली सैनिक, कई पकड़े गए; IDF बोला- आतंकियों का दावा झूठा… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.