Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»विदेश»अधर में लटका CPEC प्रोजेक्ट, चीन से सामने फिर गिड़गिड़ाने चला पाक; क्या मदद करेगा ड्रैगन…
    विदेश

    अधर में लटका CPEC प्रोजेक्ट, चीन से सामने फिर गिड़गिड़ाने चला पाक; क्या मदद करेगा ड्रैगन…

    By June 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नगदी की तंगी झेल रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ एक बार फिर चीन की शरण में जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) प्रोजेक्ट अधर में लटका हुआ है।

    इस प्रोजेक्ट के भविष्य को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मंगलवार को चीन की पांच दिवसीय यात्रा पर जायेंगे।

    इस दौरान वह चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ वार्ता करेंगे।

    वार्ता के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए संयुक्त रूप से एक खाका तैयार किया जायेगा। ये दोनों देश अरबों डॉलर के सीपीईसी के तहत सहयोग बढ़ाना चाहते हैं।

    पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि शरीफ राष्ट्रपति चिनफिंग के निमंत्रण पर चार से आठ जून तक चीन में रहेंगे।

    इस यात्रा का उद्देश्य सीपीईसी परियोजना के तहत सहयोग बढ़ाना है, क्योंकि दोनों पक्ष परियोजना के दूसरे चरण को शुरू करने के लिए तत्पर हैं।

    सीपीईसी परियोजना एक दशक पहले शुरू की गई थी और कई ऊर्जा और बुनियादी ढांचा परियोजनाएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं।

    चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने बीजिंग में कहा, ‘‘चीन की यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री शरीफ राष्ट्रपति चिनफिंग के साथ वार्ता करेंगे और चीन-पाकिस्तान संबंधों के विकास के लिए एक खाका तैयार करेंगे।’’

    मार्च में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के सत्ता में आने के बाद शरीफ की यह पहली चीन यात्रा होगी।

    माओ ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि यात्रा के दौरान शरीफ चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग और अन्य अधिकारियों के साथ चीन-पाकिस्तान संबंधों और आपसी हितों के मुद्दों पर गहन चर्चा करेंगे।

    उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान रणनीतिक साझेदार हैं और दोनों देशों की मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है तथा यह साझेदारी मजबूत और स्थिर बनी हुई है।

    बीजिंग के अलावा, 72 वर्षीय शरीफ गुआंग्डोंग और शानक्सी प्रांतों का भी दौरा करेंगे। माओ ने कहा कि दोनों पक्षों ने अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में भी अच्छा संचार और समन्वय बनाए रखा है।

    माओ ने कहा, ‘‘चीन इस यात्रा के माध्यम से पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है, ताकि हमारी रणनीतिक साझेदारी में और अधिक प्रगति हो सके।’’

    इस बीच प्रधानमंत्री शरीफ ने चीन की अपनी आगामी यात्रा के संबंध में इस्लामाबाद में शुक्रवार को एक बैठक की अध्यक्षता की।

    बैठक में चीनी कंपनियों को पाकिस्तान में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु एक कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया।

    शरीफ ने आश्वासन दिया कि पाकिस्तान चीन के उद्योगपतियों और निवेशकों को हर संभव सुविधा प्रदान करेगा।

    The post अधर में लटका CPEC प्रोजेक्ट, चीन से सामने फिर गिड़गिड़ाने चला पाक; क्या मदद करेगा ड्रैगन… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.