Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»इन 12 जिलों में होगी झमाझम बारिश, मॉनसून अपडेट
    राज्य

    इन 12 जिलों में होगी झमाझम बारिश, मॉनसून अपडेट

    By June 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इन 12 जिलों में होगी झमाझम बारिश, मॉनसून अपडेट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार में इन दिनों मौसम का हर तरह का मिजाज देखने को मिल रहा है. कुछ जिलों में बारिश हो रही है तो कुछ में लू चल रही है. इसके साथ ही उमस वाली गर्मी भी लोगों को परेशान कर रही है. ऐसे में सभी की निगाहें मॉनसून पर टिकी हुई हैं. पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुणाल कौशिक मेटे ने बताया कि आज भी बिहार के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. कुछ जिलों में बारिश की संभावना है, लेकिन अधिकांश जिलों में अलग-अलग तरह की गर्मी महसूस होगी.

    आज के मौसम का हाल

    बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिलों में आज मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही भोजपुर, बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, रोहतास और अरवल जिलों में आज दोपहर के समय लू चलने की संभावना है. अन्य जिलों में आंशिक बादल रहेंगे और उमस भरी गर्मी का असर रहेगा. सभी जिलों में हॉट डे का अलर्ट जारी किया गया है. बिहार का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. लू और हॉट डे से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतें.

    मॉनसून अपडेट

    वैज्ञानिक कुणाल कौशिक मेटे ने बताया कि मॉनसून की उत्तरी सीमा अब पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर तक पहुंच चुकी है. बिहार में मॉनसून 10 से 15 जून के बीच आने की संभावना है. 4 जून को मौसम कुछ इलाकों में बहुत शुष्क रहा, जबकि बिहार के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश हुई. इस दौरान बिहार का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कुल 9 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. बिक्रमगंज में भीषण लू दर्ज की गई. डेहरी में 43.8 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद में 43.7 डिग्री सेल्सियस, अरवल में 43.3 डिग्री सेल्सियस, बक्सर में 43.2 डिग्री सेल्सियस और बिक्रमगंज में 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.