Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»अंतर्राष्ट्रीय समपार (फाटक) सप्ताह के अवसर पर जागरुकता अभियान की शुरूआत
    छत्तीसगढ़

    अंतर्राष्ट्रीय समपार (फाटक) सप्ताह के अवसर पर जागरुकता अभियान की शुरूआत

    By June 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अंतर्राष्ट्रीय समपार (फाटक) सप्ताह के अवसर पर जागरुकता अभियान की शुरूआत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

    अंतर्राष्ट्रीय समपार (फाटक) जागरुकता दिवस के अवसर पर समपार फाटकों में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सड़क उपयोगकतार्ओं में सुरक्षित समपार फाटक पार करने के दौरान ली जाने वाली सावधानियों एवं नियमों के प्रति जागरूकता लाने बिलासपुर मंडल संरक्षा विभाग व्दारा 4 जून से 10 जून  तक समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।

    इस अभियान के तहत मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री साकेत रंजन के निर्देशन में योजनाबद्ध तरीके से प्रत्येक दिन संरक्षा सलाहकारों, नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों, स्काउट-गाइड तथा विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षकों तथा रेलवे सुरक्षा बल के सदस्यों द्वारा मंडल के विभिन्न समपार फाटकों में राहगीरों को संरक्षा नियमों से संबन्धित पम्पलेट देकर संरक्षा नियमों का पालन करते हुये सुरक्षित ढंग से फाटक पार करने का परामर्श दिया जा रहा है। साथ ही मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों के यात्री उद्घोषणा प्रणाली द्वारा सुरक्षित फाटक पार करने के नियमों की जानकारी देकर जागरूकता का संदेश प्रसारित किया जा रहा है।

    इसी संदर्भ में  संरक्षा विभाग के अधिकारियों, नागरिक सुरक्षा दल एवं संरक्षा सलाहकारों द्वारा जांजगीर-नैला स्टेशन के आसपास के समपार फाटकों एवं जयराम नगर स्टेशन के दोनों तरफ परसदा गेट, पाराघाट के लेवल क्रॉसिंग गेट पर पम्पलेट का वितरण कर पैदल जाने वाले नागरिक, मोटर साइकिल चालक ट्रक एवं डंपर चालकों को फाटक पार करने में बरती जाने वाली सावधानियों के साथ अपने जान-माल की रक्षा एवं रेलवे की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई ।साथ ही समपार फाटक पार करते समय गाडी को धीमा चलाने, फाटक बंद हो तो खुलने का इंतजार करने तथा फाटक पार करते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने का परामर्श भी दिया गया ।

    Related Posts

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.