Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»धर्म»कब है गायत्री जयंती? रवि योग और चित्रा नक्षत्र में होगी पूजा, जानें मुहूर्त और महत्व
    धर्म

    कब है गायत्री जयंती? रवि योग और चित्रा नक्षत्र में होगी पूजा, जानें मुहूर्त और महत्व

    By June 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कब है गायत्री जयंती? रवि योग और चित्रा नक्षत्र में होगी पूजा, जानें मुहूर्त और महत्व
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गायत्री जयंती का पावन पर्व हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को होता है. इस दिन वेदों की माता गायत्री का प्रकाट्य हुआ था. माता गायत्री को वेद माता भी कहते हैं. पौरा​णिक कथाओं के अनुसार, माता गायत्री से ही 4 वेदों की उत्पत्ति हुई थी. इनसे संबंधित गायत्री मंत्र में सभी 4 वेदों का सार होता है. मां गायत्री सभी तरह के ज्ञान की देवी हैं. उनकी पूजा त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और शंकर भी करते हैं. 

    किस दिन है गायत्री जयंती 2024?
    वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 17 जून को प्रात: 04 बजकर 43 मिनट से प्रारंभ हो जा रही है. यह ति​थि 18 जून को सुबह 06 बजकर 24 मिनट पर खत्म हो रही है. ऐसे में गायत्री जयंती 17 जून दिन सोमवार को मनाई जाएगी.

    रवि योग और चित्रा नक्षत्र में गायत्री जयंती
    17 जून को गायत्री जयंती के दिन रवि योग, शिव योग और चित्रा नक्षत्र है. उस दिन रवि योग सुबह में 05:23 ए एम से दोपहर 01:50 पी एम तक है. इसके अलावा परिघ योग प्रात:काल से लेकर रात 09 बजकर 35 मिनट तक है. उसके बाद से शिव योग प्रारंभ होगा.

    वहीं गायत्री जयंती वाले दिन चित्रा नक्षत्र प्रात:काल से लेकर दोपहर 01 बजकर 50 मिनट तक है. उसके बाद से स्वाति नक्षत्र है.

    गायत्री जयंती 2024 मुहूर्त
    ​यदि आपको गायत्री जयंती के दिन मां गायत्री की पूजा करनी है तो सूर्योदय के समय सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद आराधना कर सकते हैं. सूर्य को अर्घ्य देने के बाद गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं. उस दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:03 ए एम से 04:43 ए एम तक है. सूर्योदय समय 05:23 ए एम है.
    गायत्री जयंती के दिन अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 05:23 ए एम से 07:08 ए एम तक है. शुभ-उत्तम मुहूर्त 08:53 ए एम से 10:37 ए एम तक है.

    गायत्री जयंती वाले दिन पाताल की भद्रा
    इस साल गायत्री जयंती पर भद्रा लग रही है. भद्रा शाम 05 बजकर 38 मिनट से लग जाएगी और अगले दिन 18 जून को प्रात: 05 बजकर 23 मिनट तक रहेगी. इस भद्रा का वास पाताल लोक में है. इस वजह से यह अशुभ फलदायी नहीं होगी.

    गायत्री माता का प्रकाट्य कैसे हुआ?
    पौराणिक आधार पर ब्रह्म देव सृष्टि की रचना अभी शुरू करने वाले थे, उस समय गायत्री मंत्र प्रकट हुआ. उसके बाद उन्होंने माता गायत्री का आह्वान किया और उस मंत्र की व्याख्या की. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गायत्री माता 4 वेद, शास्त्र आदि प्रकट हुए थे.

    गायत्री मंत्र
    ॐ भूर्भुवः स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्.
     

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.