Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»खेल»टी20 वर्ल्ड कप में नीतीश कुमार ने खेली शानदार पारी 
    खेल

    टी20 वर्ल्ड कप में नीतीश कुमार ने खेली शानदार पारी 

    By June 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टी20 वर्ल्ड कप में नीतीश कुमार ने खेली शानदार पारी 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एक तरफ जहां भारतीय राजनीति में JDU नेता नीतीश कुमार के नाम की चर्चा है। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के एक मैच से भी नीतीश कुमार का नाम सुर्खियों में आ गया। दरअसल, इस मेगा इवेंट का 11वां मुकाबला अमेरिका और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में यूएसए की टीम ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में 5 रनों से मात दी। अमेरिका की इस जीत में नीतीश कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

    दरअसल, अमेरिका को आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए थे। उस समय नीतीश कुमार के साथ अरोन जोन्स बल्लेबाजी कर रहे थे। पाकिस्तान की तरफ से आखिरी ओवर हारिस रऊफ करने आए। इस ओवर क पहली तीन गेंद पर मात्र 3 रन बने। जोन्स ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। पांचवीं गेंद पर मात्र एक रन बना। अब टीम की जीत की जिम्मेदारी नीतीश के कंधों पर आ गई।

    नीतीश कुमार ने आखिरी गेंद पर जड़ा चौका

    आखिरी गेंद पर 5 रन चाहिए थे। नीतीश कुमार ने हारिस रऊफ की लो-फुलटॉस गेंद पर जगह बनाते हुए मिड ऑफ के ऊपर से शॉट खेला जो बाउंड्री के लिए चली गई। इस चौके की मदद से यूएसए ने मैच टाइ करा लिया। मैच सुपर ओवर में चला गया और आखिर में यूएसए ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5 रन से हराया दिया। यूएसए की जीत से नीतीश कुमार का नाम चर्चा में आ गया। नीतीश ने 14 गेंद पर नाबाद 14 रन की पारी खेली।

    कनाडा के लिए खेल चुके हैं नीतीश

    नीतीश कुमार का जन्म 21 मई 1994 को ओनटेरियो में हुआ था। नीतीश ने कनाडा की अंडर-15, अंडर-19 और अमेरिका के लिए अंडर-15 टीम का हिस्सा रहे हैं। कनाडा की तरफ से खेलते हुए साल 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। केन्या के खिलाफ वनडे मैच में उन्हें खेलने का मौका मिला। इसके बाद नीतीश कुमार अमेरिका की टीम में शामिल हो गए। नीतीश ने 16 वनडे और 24 टी20I मुकाबले खेले हैं।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.