Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»हरियाणा में चुनाव से पहले किसानों की यात्रा, भाजपा की फिर बढ़ाएंगे टेंशन; आज चक्का जाम…
    देश

    हरियाणा में चुनाव से पहले किसानों की यात्रा, भाजपा की फिर बढ़ाएंगे टेंशन; आज चक्का जाम…

    By June 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हरियाणा में चुनाव से पहले किसानों की यात्रा, भाजपा की फिर बढ़ाएंगे टेंशन; आज चक्का जाम…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पंजाब के किसान संगठनों ने गुरुवार से एक बार फिर रेलवे का चक्का जाम करने और शंभू बॉर्डर पर धरने का ऐलान कर दिया है।

    किसान नेता सलविंदर सिंह ने कहा कि शंभू बॉर्डर पर संयुक्त रूप से दिए गए धरने को लगभग चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक सरकार ने हमारी मांगों को नहीं माना है।

    अब भी शंभू और खनौरी बॉर्डर पर फरवरी से ही कुछ किसान जमे बैठे हैं। इस तरह पंजाब में किसान आंदोलन फिर से जोड़ पकड़ रहा है।

    यही नहीं चुनावी राज्य हरियाणा में भी किसान संगठन सक्रिय होने वाले हैं। किसान संगठन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि चुनाव से पहले पूरे हरियाणा में ही यात्रा निकालने की तैयारी है। 

    इन यात्राओं में किसानों को उनके मुद्दों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा सबसे अहम मांग एमएसपी की कानूनी गारंटी की है, जिस पर किसानों से समर्थन की मांग की जाएगी।

    जुलाई के महीने में यह यात्रा निकालने की तैयारी है, जबकि अक्टूबर में ही राज्य में चुनाव का ऐलान होना है। किसान संगठनों का कहना है कि यह सबसे सही समय है, जब हरियाणा में चुनाव होने हैं।

    ऐसे में आंदोलन छेड़ कर राज्य और केंद्र की भाजपा सरकारों पर दबाव बनाया जा सकता है। बता दें कि शंभू और खनौरी बॉर्डर पर जमे किसानों को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने बैरियर भी लगा रखे हैं ताकि ये लोग दिल्ली तक न बढ़ सकें। 

    क्यों हरियाणा के लोकसभा नतीजों से खुश किसान संगठन

    लोकसभा चुनाव में भाजपा के हरियाणा और पंजाब में प्रदर्शन को देखते हुए भी किसान संगठन उत्साहित हैं। इन्हें लगता है कि इस आंदोलन के चलते ही हरियाणा में भाजपा को 5 ही सीट मिल पाईं और पंजाब में भी एक पर ही जीत मिली।

    जबकि बीते कई चुनावों से भाजपा पंजाब में दो या तीन सीटें जीत रही थी। बता दें कि 2019 के आम चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा जीती थी।

    इस बार किसान संगठनों के चलते कई गांवों में तीखा विरोध दिखा था। यहां तक कि भाजपा उम्मीदवारों को प्रचार तक के लिए घर में घुसने नहीं दिया गया था। 

    आज अपनी आगे की रणनीति बताएंगे किसान संगठन

    किसान संगठन गुरुवार को अपनी आगे की रणनीति भी बताने वाले हैं। किसान संगठनों का कहना है कि यही समय है, जब सरकार को दबाव में लाया जा सकता है।

    हालांकि भाजपा नेतृत्व मानता है कि हरियाणा में कमजोर प्रदर्शन की एकमात्र वजह किसान आंदोलन ही नहीं है। जातीय समीकरण, बेरोजगारी जैसे कुछ मुद्दों ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया है।

    ऐसे में किसान संगठनों के आगे सरकार का दबाव में आना मुश्किल दिखता है। गौरतलब है कि पंजाब में 2020 से ही किसानों के आंदोलन रुक-रुक कर चल रहे हैं।

    यही नहीं करीब एक साल तक तो दिल्ली की सीमाओं पर किसान डेरा डाले बैठे रहे थे, जो पीएम मोदी की अपील और तीन कृषि कानूनों की वापसी के बाद हटे थे।

    The post हरियाणा में चुनाव से पहले किसानों की यात्रा, भाजपा की फिर बढ़ाएंगे टेंशन; आज चक्का जाम… appeared first on .

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.