Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»राहुल गांधी जिन लोको पायलट से मिले वो कौन थे? रेलवे अधिकारी के बयान पर बचाव में आए ड्राइवर यूनियन…
    देश

    राहुल गांधी जिन लोको पायलट से मिले वो कौन थे? रेलवे अधिकारी के बयान पर बचाव में आए ड्राइवर यूनियन…

    By July 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राहुल गांधी जिन लोको पायलट से मिले वो कौन थे? रेलवे अधिकारी के बयान पर बचाव में आए ड्राइवर यूनियन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारतीय रेलवे के लोको पायलटों से मुलाकात की।

    हालांकि बैठक के बाद एक विवाद भी खड़ा हो गया। इस बैठक के बाद उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) दीपक कुमार ने कहा कि जिन सदस्यों के साथ राहुल गांधी ने बातचीत की है वे दिल्ली डिवीजन से नहीं बल्कि बाहर से थे।

    सीपीआरओ दीपक कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “उन्होंने (राहुल गांधी) हमारी क्रू लॉबी देखी। उनके साथ 7-8 कैमरामैन थे।

    उन्होंने हमारी क्रू लॉबी का दौरा किया और जांच की कि हम अपनी क्रू लॉबी कैसे बुक करते हैं। क्रू लॉबी से बाहर आने के बाद, उन्होंने कुछ लोगों से चर्चा की। वहां करीब 7-8 क्रू मेंबर थे जो हमारी लॉबी से नहीं थे, लेकिन ऐसा लग रहा था कि वे बाहर से थे।

    चूंकि उनके पास 7-8 कैमरामैन थे, इसलिए वे उन्हें फिल्मा रहे थे और रील बना रहे थे।” हालांकि, सीपीआरओ के बयान का विभिन्न लोको पायलट संघों ने विरोध किया है, जिनके सदस्य राहुल गांधी के साथ बैठक में मौजूद थे। 

    न्यूज एजेंसी पीटीआई ने ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के साउथ जोन के अध्यक्ष आर कुमारसन के हवाले से बताया, “मैं यह कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी ने अलग अलग रेल डिवीजनों के लोको पायलटों से बातचीत की, न कि केवल दिल्ली के लोगों से।”

    “तनाव और एकाग्रता की समस्या होती हैं दुर्घटनाएं”

    लोको पायलटों के साथ राहुल गांधी की बातचीत पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना के कुछ सप्ताह बाद हुई है, जिसमें कम से कम 10 लोगों की जान चली गई थी।

    राहुल गांधी ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लोको पायलटों से बातचीत का वीडियो क्लिप साझा करते हुए कहा कि बातचीत के दौरान उनमें से कई ने ज्यादा काम के घंटों की शिकायत की।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, “नरेंद्र मोदी की सरकार में लोको पायलटों का जीवन पूरी तरह से पटरी से उतर गया है।

    लोको पायलट दिन में 16-16 घंटे काम करने को मजबूर हैं, वे गर्मी से तपते केबिन में बैठे रहते हैं। जिन पर लाखों लोगों की जिंदगी निर्भर है, उन्हें अब अपने जीवन पर कोई भरोसा नहीं है।” 

    राहुल गांधी ने कहा कि बिना किसी ब्रेक के लंबे समय तक काम करने से बहुत तनाव और एकाग्रता की समस्या होती है, जो दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बन जाती है।

    उन्होंने कहा, “टॉयलेट जैसी बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित लोको पायलटों के काम के घंटों की कोई सीमा नहीं है और उन्हें कोई छुट्टी भी नहीं मिलती। इसके कारण वे शारीरिक और मानसिक रूप से थके हुए और बीमार हो रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में लोको पायलटों से ट्रेन चलवाना मतलब उनकी और यात्रियों की जान जोखिम में डालना है।”

    The post राहुल गांधी जिन लोको पायलट से मिले वो कौन थे? रेलवे अधिकारी के बयान पर बचाव में आए ड्राइवर यूनियन… appeared first on .

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.