Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»RSS के साथ मिलकर राजनीति, कांग्रेस को बताएगी संविधान भक्षक; BJP ने बदली रणनीति…
    देश

    RSS के साथ मिलकर राजनीति, कांग्रेस को बताएगी संविधान भक्षक; BJP ने बदली रणनीति…

    By July 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    RSS के साथ मिलकर राजनीति, कांग्रेस को बताएगी संविधान भक्षक; BJP ने बदली रणनीति…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भाजपा नेतृत्व लोकसभा चुनाव के नतीजों से उबरते हुए अब एनडीए को मजबूत करने के साथ अपनी संगठनात्मक और चुनावी रणनीति को और बेहतर बनाएगा।

    पार्टी जल्दबाजी में बड़े बदलाव किए बगैर विपक्ष पर आक्रामक रुख बरकरार रखेगी और संविधान के मुद्दे पर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों को कठघरे में खड़ा करने का कोई मौका नहीं छोड़ेगी।

    भाजपा के संगठन चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और चार राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव उसकी भावी रणनीति के केंद्र में रहेंगे।

    सूत्रों के अनुसार, तब तक पार्टी केंद्रीय स्तर पर बड़े बदलाव नहीं करेगी। भाजपा को लोकसभा चुनाव में जिन राज्यों में अपेक्षाकृत कम सफलता मिली है, उन पर खास ध्यान दिया जाएगा। आगामी चार राज्यों के विधानसभा चुनाव तक मौजूदा नेतृत्व को ही बरकरार रखा जाएगा।

    हालांकि, संगठन चुनाव पूरे होने तक पार्टी संसद सत्र के बाद राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक कर सकती है, जिसमें वह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जरूरी फैसला कर सकती है।

    फिलहाल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने की संभावना कम है। हालांकि जिन राज्यों में संगठन में नए अध्यक्ष बनाए जाने हैं, उसे जरूर पूरा किया जाएगा। इनमें बिहार, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना जैसे राज्य शामिल हैं।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर भी पार्टी पूरी तरह स्पष्ट है और उसके साथ ही उसकी संगठनात्मक रूप से आगे बढ़ेगी। अगले माह होने वाली संघ की बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हिस्सा लेंगे।

    समान नागरिक सहायता को लेकर भाजपा का स्पष्ट मानना है कि उसे आगे बढ़ाया जाएगा। चूंकि राज्यों के द्वारा प्रक्रिया शुरू हो गई है इसलिए इसे उसी तरह से आगे ले जाया जाएगा।

    पार्टी जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में घाटी में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए स्थानीय दलों के साथ तालमेल कर सकती है, लेकिन वह चुनाव में अपनी दम पर ही उतरने की तैयारी में है।

    कांग्रेस ही संविधान की असली भक्षक
    पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि संविधान हत्या दिवस मनाने की एक वजह कांग्रेस द्वारा इस देश को गुमराह किया जाना है।

    कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव से लगातार संविधान को मुद्दा बनाकर भाजपा पर हमलावर है, जबकि आपातकाल के जरिए उसी ने संविधान की हत्या की थी।

    अब पार्टी आक्रामक रूप से इसे लेकर जनता के बीच जाएगी और बताएगी कि कांग्रेस ही संविधान की असली भक्षक है। उसकी कथनी और करनी में कितना अंतर है। उसके साथ खड़े दल इसमें किस तरह भागीदार बन रहे हैं।

    एनडीए प्रवक्ताओं की टीम बनेगी
    महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में जिस तरह एनडीए की मजबूती सामने आई है इसे वह और मजबूत करेगी। साथ ही संसद में एनडीए के बीच बेहतर तालमेल को बढ़ाया जाएगा इसके लिए जल्द एनडीए के प्रवक्ताओं की एक टीम गठित की जाएगी, जिसमें संसद में सरकार में शामिल घटक दलों के सांसदों को प्रवक्ता तैनात किया जाएगा।

    यह प्रक्रिया संसद के आगामी बजट सत्र से शुरू हो सकती है।

    The post RSS के साथ मिलकर राजनीति, कांग्रेस को बताएगी संविधान भक्षक; BJP ने बदली रणनीति… appeared first on .

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.