Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद राहुल गांधी पर क्यों भड़क गई बीजेपी? शेयर किया वीडियो…
    देश

    डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद राहुल गांधी पर क्यों भड़क गई बीजेपी? शेयर किया वीडियो…

    By July 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद राहुल गांधी पर क्यों भड़क गई बीजेपी? शेयर किया वीडियो…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले के बाद बीजेपी राहुल गांधी पर भड़की हुई है।

    बीजेपी के आईटी सेल की हेड अमित मालवीय ने राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए उनपर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस तरह के उकसाऊ बयानों की वजह से ही नेताओं पर हमले होते हैं।

    उन्होंने कहा कि जिस तरह की बातें अमेरिका में हो रही हैं उसी तरह की उकसाऊ भाषा का इस्तेमाल राहुल गांधी भी लोकसभा चुनाव के दौरान कर रहे थे। 

    बीजेपी के प्रवक्ता ने कहा, राहुल गांधी प्रधानमंत्री की तुलना हिटलर से करते हैं और कहते हैं, वह घर से नहीं निकल पाएगा। हिंदुस्तान के युवा डंडा मारेंगे। इस तरह के बयान ही राजनीति में हिंसा को बढ़ावा देते हैं।

    अमित मालवीय ने एक्स पर कहा, इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव का भी यही थीम है कि लोकतंत्र खतरे में है। यह उसी तरह है जैसे कि संविधान को बचाना है।

    विरोधियों की छवि धूमिल करना और उन्हें तानाशाह बताना भी कोई संयोग नहीं है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब दुनिया में लोकतांत्रिक प्रक्रिया द्वारा चुने गए नेताओं पर इस तरह के हमले किए जा रहे हैं। 

    These are insincere words. Third Time Fail Rahul Gandhi has often encouraged and justified violence against Prime Minister Modi, who he has lost election to, several times now.
    How can India ever forget how Punjab Police, then under the Congress, deliberately compromised PM’s… pic.twitter.com/XkHEUg1Nns

    — Amit Malviya (@amitmalviya) July 14, 2024

    मालवीय ने कहा, राहुल गांधी तीसरी बार फेल हुए हैं। उन्होंने भारत के चुनाव में विदेशी दखल करवाने की कोशिश की।

    उन्होंने राहुल गांधी की पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें उन्होने लिखा था, क्यों दुनिया के तानाशाहों के नाम एम से ही हैं जैसे कि मार्कोस, मुसोलिनी, मिलोसेविक मुबारक, मुशर्रफ, माइकोंबेरो।

    वहीं उन्होंने राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह वाराणसी के रोडशो में पीएम मोदी के काफिले पर चप्पल मारने की घटना का जिक्र किया। हालांकि उन्होंने इस घटना की आलोचना नहीं की। 

    बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को जब इस तरह से बुरा भला कहा जा रहा है, तब उनपर हमला हो गया।

    इसी तरह की बातें भारत में भी होती हैं। कांग्रेस के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया जाता है। इससे हिंसा और घृणा को बढ़ावा मिलता है। 

    The post डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद राहुल गांधी पर क्यों भड़क गई बीजेपी? शेयर किया वीडियो… appeared first on .

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.