Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»आज तक क्यों नहीं उठाया वायनाड आपदा का मामला? राहुल गांधी से तेजस्वी सूर्या के तीखे सवाल; कांग्रेस ने किया बचाव…
    देश

    आज तक क्यों नहीं उठाया वायनाड आपदा का मामला? राहुल गांधी से तेजस्वी सूर्या के तीखे सवाल; कांग्रेस ने किया बचाव…

    By August 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज तक क्यों नहीं उठाया वायनाड आपदा का मामला? राहुल गांधी से तेजस्वी सूर्या के तीखे सवाल; कांग्रेस ने किया बचाव…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आलोचना की है।

    उन्होंने वायनाड के सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भूस्खलन और बाढ़ से संबंधित मुद्दों को संबोधित करने में विफल रहने के लिए नेता प्रतिपक्ष की आलोचना की है। आपको बता दें भूस्खलन की वजह से अब तक 180 से अधिक लोगों की जान चली गई है। 

    वायनाड भूस्खलन पर तेजस्वी सूर्या ने कहा, “राहुल गांधी के वायनाड से सांसद बनने के बाद से पिछले 1800 दिनों में उन्होंने संसद में एक बार भी भूस्खलन और बाढ़ का मुद्दा नहीं उठाया है। 2020 में केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने वायनाड में भूस्खलन-प्रवण क्षेत्रों से 4000 परिवारों को स्थानांतरित करने की सलाह दी थी। आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई और वायनाड का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद ने आज तक इस मुद्दे को उठाया भी नहीं।”

    तेजस्वी सूर्या ने कहा, “केरल के वन मंत्री ने विधानसभा में स्वीकार किया कि वे अवैध अतिक्रमण हटाने में असमर्थ हैं क्योंकि उन पर विभिन्न धार्मिक संगठनों का दबाव है।” 

    सदन में नियम 197 के तहत प्राकृतिक आपदा पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए सूर्या ने कहा, पिछले पांच वर्षों में केरल में कई प्राकृतिक आपदाएं खासकर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं जिनमें कई निर्दोष लोगों की जान गई। उन्होंने सवाल किया कि केंद्र और राज्य सरकार ने क्या कदम उठाए हैं?

    सूर्या ने कहा कि वायनाड से पांच साल तक सांसद रहे नेता ने वहां की प्राकृतिक आपदा को लेकर कभी आवाज नहीं उठाई। इसके बाद विपक्ष के सदस्य हंगामा करने लगे।

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 3:50 बजे से शाम चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

    कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि तेजस्वी सूर्या को इस दुखद घटना पर राजनीति करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

    राहुल गांधी ने वायनाड में प्राकृतिक आपदाओं को लेकर कितनी बार आवाज उठाई है, इसका रिकॉर्ड देखा जा सकता है।

    बिरला ने कहा कि सूर्या के भाषण में जो बात सदन और घटना की मर्यादा के अनुरूप नहीं होगी, उसे कार्यवाही से हटा दिया जाएगा।

    The post आज तक क्यों नहीं उठाया वायनाड आपदा का मामला? राहुल गांधी से तेजस्वी सूर्या के तीखे सवाल; कांग्रेस ने किया बचाव… appeared first on .

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.