Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»देश के कई राज्य भारी बारिश से पानी-पानी,  कई गांव बाढ़ की चपेट में, शहरों में जलभराव  
    देश

    देश के कई राज्य भारी बारिश से पानी-पानी,  कई गांव बाढ़ की चपेट में, शहरों में जलभराव  

    By August 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    देश के कई राज्य भारी बारिश से पानी-पानी,  कई गांव बाढ़ की चपेट में, शहरों में जलभराव  
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । देश के कई हिस्सों में बारिश से बाढ़  जलभराव के हालात हैं। उत्तराखंड के रुड़की में हुई मूसलाधार बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों से लेकर हाइवे तक हर जगह कई फीट तक जलभराव देखने को मिल रहा है। रुड़की देहरादून हाइवे पर लोगों को कई फीट पानी से गुजरना पड़ा। साथ ही कई लोगों के वाहन भी बंद हो गए। आपको बता दें कि रुड़की शिक्षा नगरी पानी पर तैरती हुई नजर आई। शहर में चारों तरफ पानी ही पानी दिखा। साथ ही सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। 
    पंजाब और हरियाणा में रविवार को भारी बारिश हुई, जिससे कई स्थान जलमग्न हो गए और यात्रियों को सड़कों पर परेशानी का सामना करना पड़ा। हरियाणा के यमुनानगर जिले में भारी बारिश के कारण सोम नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए।चंडीगढ़, मोहाली, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर और अंबाला समेत कई स्थानों पर बारिश हुई।अंबाला, लुधियाना, मोहाली और गुरुग्राम के कई इलाकों में जलभराव हो गया।मौसम विज्ञान विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में 129.7 मिलीमीटर बारिश हुई। 
    राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार दोपहर भारी बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात जाम हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शाम को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में और बारिश होने का अनुमान जताया है।आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आईएमडी ने दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो बेहद खराब मौसम और आवागमन में संभावित व्यवधान के लिए ‘तैयार रहने का संकेत देता है।

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.