Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा; आय दोगुनी करने में मिलेगी मदद, जानें नई पहल के बारे में…
    देश

    किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा; आय दोगुनी करने में मिलेगी मदद, जानें नई पहल के बारे में…

    By August 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा; आय दोगुनी करने में मिलेगी मदद, जानें नई पहल के बारे में…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत में कृषक समुदाय को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 109 नई फसल किस्में जारी की हैं।

    आईसीएआर-आईआईआरआर के एक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई। इन 109 किस्मों में 61 फसलों में 34 क्षेत्रीय फसलें और 27 बागवानी फसलें शामिल हैं।

    इनमें से 9 चावल की किस्में हैं जो जलवायु-लचीली, बायोफोर्टिफाइड और कम उर्वरक आवश्यकताओं के साथ उच्च उपज देने वाली हैं।

    हैदराबाद स्थित आईसीएआर-भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान (ICAR-IIRR) ने चावल की तीन किस्मों डीआरआर धान 73, डीआरआर धान 74, और डीआरआर धान 78 का योगदान दिया है।

    बताया जा रहा है कि ये किस्में अधिक उपज देने वाली हैं, कम पानी की आवश्यकता होती है। साथ ही, 40 प्रतिशत फॉस्फोरस उर्वरक का उपयोग कम होने के साथ पनप सकती हैं।

    जिससे वे जलवायु-लचीली कृषि के लिए आदर्श बन गई हैं। इन किस्मों को आईसीएआर-आईआईआरआर की ओर से समन्वित चावल पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (AIRPR) के जरिए विभिन्न राज्यों और पारिस्थितिक क्षेत्रों के लिए अधिसूचित और जारी किया गया है।

    किसानों को उनकी आय दोगुनी करने में मिलेगी मदद

    प्रधानमंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) से आग्रह किया कि वे किसानों को उनकी आय दोगुनी करने में मदद करने के लिए इन नई किस्मों के लाभों के बारे में सक्रिय रूप से सूचित करें। आईसीएआर-आईआईआरआर के निदेशक डॉ. आर एम सुंदरम ने बताया कि आगामी सीजन में केवीके और एआईसीआरपीआर नेटवर्क के माध्यम से इन किस्मों का प्रसार करने के प्रयास चल रहे हैं।

    बयान में कहा गया कि इन किस्मों को जनजातीय उप-योजना और अनुसूचित जाति उप-योजना जैसे प्रमुख कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्गों में भी वितरित किया जाएगा, खासकर उन क्षेत्रों में जहां किसान जलवायु परिवर्तन से प्रभावित हैं।

    The post किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा; आय दोगुनी करने में मिलेगी मदद, जानें नई पहल के बारे में… appeared first on .

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.