Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»कौन है आतंकी फरहतुल्लाह घोरी? भारत में ट्रेनों को प्रेशर कुकर बम से उड़ाने की दी है धमकी…
    देश

    कौन है आतंकी फरहतुल्लाह घोरी? भारत में ट्रेनों को प्रेशर कुकर बम से उड़ाने की दी है धमकी…

    By August 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कौन है आतंकी फरहतुल्लाह घोरी? भारत में ट्रेनों को प्रेशर कुकर बम से उड़ाने की दी है धमकी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत में खुफिया एजेंसियां इन दिनों हाई अलर्ट मोड में हैं। एक वीडियो में आतंकवादी फरहतुल्लाह घोरी भारत में स्लीपर सेल के जरिए देश भर में ट्रेनों पर हमले करने की बात कर रहा है।

    घोरी भारत में भगोड़ा घोषित होने के बाद पाकिस्तान में रह रहा है। उसने ही पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के सहयोग से स्लीपर सेल के जरिए बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट की साजिश रची थी।

    रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी फरहतुल्लाह घोरी ने स्लीपर सेल की मदद से भारत में रेलवे नेटवर्क को पटरी से उतारने का आह्वान किया है।

    वीडियो में वह प्रेशर कुकर का उपयोग करके बम विस्फोट करने के विभिन्न तरीकों के बारे में बात करता दिख रहा है। आपको बता दें कि वर्षों से वह भारतीय एजेंसियों के रडार पर है।

    वीडियो में वह पेट्रोल और गैस पाइपलाइनों के उड़ाने की बात रहा है। उसके निशाने पर कई हिंदू नेता भी हैं। वीडियो में वह कह रहा है कि भारत सरकार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी (एनआईए) के माध्यम से उनकी संपत्तियों को निशाना बनाकर स्लीपर सेल को कमजोर कर रही है। वीडियो में घोरी कहता है, “लेकिन हम वापस आएंगे और सरकार को हिला देंगे।”

    खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से कहा है कि यह वीडियो करीब तीन सप्ताह पहले टेलीग्राम पर जारी किया गया था।

    आपको बता दें कि 1 मार्च को रामेश्वरम विस्फोट में कम से कम 10 लोग घायल हुए थे। 3 मार्च को मामले को अपने हाथ में लेने वाली एनआईए ने 12 अप्रैल को दो मुख्य आरोपियों अब्दुल मथीन अहमद ताहा और मुसाविर हुसैन शाजिब को गिरफ्तार किया था।

    ताहा इस ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था। वहीं शाजिब ने कैफे में आईईडी रखा था। दोनों को कोलकाता के पास एक लॉज से गिरफ्तार किया गया था। दोनों इस्लामिक स्टेट (आईएस) मॉड्यूल के सदस्य हैं। इसी मॉड्यूल के सदस्य शारिक ने नवंबर 2022 में मंगलुरु में विस्फोट किया था।

    फरहतुल्लाह घोरी और उसके दामाद शाहिद फैसल का दक्षिण भारत में स्लीपर सेल का एक मजबूत नेटवर्क है। फैसल रामेश्वरम कैफे विस्फोट के दोनों आरोपियों के संपर्क में था और मामले में हैंडलर था।

    फरहतुल्लाह घोरी कौन है?

    फरहतुल्लाह घोरी को अबू सूफ़ियान, सरदार साहब और फ़ारू के नाम से भी जाना जाता है। वह कई हाई-प्रोफाइल हमलों में जुड़ा हुआ है। गुजरात में 2002 के अक्षरधाम मंदिर हमले में भी उसका हाथ था। उस हमले में 30 से अधिक लोग मारे गए थे और 80 घायल हुए थे। वह हैदराबाद में टास्क फोर्स ऑफिस पर 2005 में हुए आत्मघाती हमले के पीछे भी था।

    दिल्ली पुलिस ने पिछले साल राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर प्रदेश से तीन मोस्ट-वांटेड आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के बाद कहा था कि घोरी ऑनलाइन जिहादी भर्ती का आयोजन कर रहा है।

    पुलिस ने खुलासा किया कि घोरी आतंकवादियों का हैंडलर था। कुछ महीने पहले दिल्ली पुलिस ने पुणे-आईएसआईएस मॉड्यूल के कई आतंकवादियों को देश भर से गिरफअतारर किए जाने के बाद घोरी का नाम रिकॉर्ड में लिया था।

    अधिकारियों ने उस समय दावा किया था कि आईएसआई भारत में स्लीपर सेल चला रही थी और हमलों को अंजाम देने के लिए युवाओं की भर्ती कर रही थी।

    The post कौन है आतंकी फरहतुल्लाह घोरी? भारत में ट्रेनों को प्रेशर कुकर बम से उड़ाने की दी है धमकी… appeared first on .

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.