Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»कितने जनधन खाते खुले और कितने रुपये जमा हुए, 10 साल पूरे होने पर PM मोदी ने सब बताया…
    देश

    कितने जनधन खाते खुले और कितने रुपये जमा हुए, 10 साल पूरे होने पर PM मोदी ने सब बताया…

    By August 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कितने जनधन खाते खुले और कितने रुपये जमा हुए, 10 साल पूरे होने पर PM मोदी ने सब बताया…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    PMJDY यानी प्रधानमंत्री जन धन योजना को लॉन्च हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं।

    इस मौके पर पीएम मोदी ने लाभार्थियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने 10 साल में खुले खातों और जमा राशी का ब्योरा भी दिया है।

    उन्होंने बताया है कि एक दशक में इस योजना में 53 करोड़ से ज्यादा खाते खुल चुके हैं, जिसमें 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जमा हुए हैं। खास बात है कि खातों के मामले में महिलाएं पुरुषों से आगे चल रहीं हैं।

    पीएम मोदी ने लिखा, ‘जनधन के 10 साल पूरे हुए। आज देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। स अवसर पर मैं सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देता हूं।

    इस योजना को सफल बनाने के लिए दिन-रात एक करने वाले सभी लोगों को भी बहुत-बहुत बधाई। जन धन योजना करोड़ों देशवासियों, विशेषकर हमारे गरीब भाई-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर देने में सफल रही है।’

    जन धन योजना

    पीएम मोदी ने बताया है कि अब तक 53 करोड़ से ज्यादा जनधन खाते खुल चुके हैं, जिनमें 2.3 लाख करोड़ रुपये की राशी गरीबों की तरफ से जमा कराई जा चुकी है।

    पीएम मोदी ने 28 अगस्त 2014 को इस योजना को लॉन्च किया था। वित्त मंत्रालय के अनुसार, पीएम जन धन योजना दुनिया का सबसे बड़ा वित्तीय समावेशन कार्यकम है।

    आगे क्या है योजना

    एक दिन पहले ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि इस वित्त वर्ष में 3 करोड़ जनधन खाते खोलने का लक्ष्य बनाया है।

    उन्होंने बुधवार को कहा, ‘इस कार्यक्रम की सफलता इसी बात से पता चलती है कि जन-धन खाते खोलकर 53 करोड़ लोगों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली में शामिल किया जा चुका है।

    इन बैंक खातों में 2.3 लाख करोड़ रुपये जमा हुए है और इसके परिणामस्वरूप 36 करोड़ से अधिक निःशुल्क रुपे कार्ड जारी किए गए हैं, जो 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर भी प्रदान करते हैं।

    गौरतलब है कि यह खाता खोलने के लिए कोई शुल्क या रखरखाव शुल्क नहीं लिया जाता है और इसके लिए खाते में न्यूनतम शेष राशि को बनाए रखने की कोई जरूरत नहीं है।’

    जनधन खातों का गणित

    वित्त मंत्रालय ने बताया है कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत 14 अगस्त 2024 तक खोले गए खातों की कुल संख्या 53.13 करोड़ है।

    इसमें 55.6 प्रतिशत (29.56 करोड़) जन-धन खाताधारक महिलाएं हैं और 66.6 प्रतिशत (35.37 करोड़) जन-धन खाते ग्रामीण एवं कस्‍बाई क्षेत्रों में हैं।

    योजना के तहत खोले गए खातों में कुल जमा रकम 2,31,236 करोड़ रुपये है। इन खातों में 3.6 गुना वृद्धि के साथ जमा राशि में करीब 15 गुना (अगस्त 2024/ अगस्त 2015) वृद्धि हुई है।

    The post कितने जनधन खाते खुले और कितने रुपये जमा हुए, 10 साल पूरे होने पर PM मोदी ने सब बताया… appeared first on .

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.