Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»क्यों पता करना है; जाति जनगणना के खिलाफ बीजेपी सांसद कंगना रनौत, बोलीं- एक्टर्स तक की कास्ट का पता नहीं…
    देश

    क्यों पता करना है; जाति जनगणना के खिलाफ बीजेपी सांसद कंगना रनौत, बोलीं- एक्टर्स तक की कास्ट का पता नहीं…

    By August 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्यों पता करना है; जाति जनगणना के खिलाफ बीजेपी सांसद कंगना रनौत, बोलीं- एक्टर्स तक की कास्ट का पता नहीं…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बॉलीवुड अभिनेत्री और हाल ही में सांसद बनी कंगना रनौत ने जातिगत जनगणना के खिलाफ अपना स्पष्ट मत व्यक्त किया है।

    उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘साथ रहेंगे, नेक रहेंगे’ बयान को दोहराते हुए कहा कि जातिगत जनगणना नहीं होनी चाहिए।

    कंगना ने हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में जातिगत जनगणना पर अपनी राय रखी, जिसमें उन्होंने जाति के आधार पर आंकड़े जुटाने को अनुचित और अव्यावहारिक बताया।

    दी लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा, “जातिगत जनगणना पर मेरा वही स्टैड है जो योगी आदित्यनाथ जी का है – साथ रहेंगे, नेक रहेंगे, बंटेंगे तो कंटेंगे।

    जातिगत जनगणना बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने आस-पास के लोगों की जाति की जानकारी नहीं है और ऐसे में जाति का पता लगाने की आवश्यकता क्यों है, यह एक प्रश्न है।

    कंगना ने जोर देते हुए कहा कि आज तक जाति के आंकड़े नहीं जुटाए गए, तो अब क्यों इस प्रक्रिया की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

    इस बीच, कंगना रनौत बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में रही हैं। हाल ही में, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने कंगना पर अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसमें बलात्कार का उल्लेख किया गया था।

    इस पर कंगना ने तीखी प्रतिक्रिया दी और मान पर महिलाओं के खिलाफ अपराध की गंभीरता को कमतर करने का आरोप लगाया।

    कंगना ने कहा कि मान की टिप्पणी से यह जाहिर होता है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की जड़ें इस पितृसत्तात्मक मानसिकता में गहराई से व्याप्त हैं कि इनका इस्तेमाल राजनीतिक और फिल्म उद्योग के विवादों में भी किया जाता है।

    कंगना ने हाल ही में एक साक्षात्कार की क्लिप भी पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर देश में मजबूत नेतृत्व नहीं होता, तो भारत में भी ‘बांग्लादेश जैसी स्थिति’ उत्पन्न हो सकती थी।

    उन्होंने आरोप लगाया कि किसान आंदोलन के दौरान लाशें लटक रही थीं और बलात्कार हो रहे थे।

    कंगना ने मान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और हिंसा इतनी गहराई से पितृसत्तात्मक मानसिकता में बसी हुई हैं कि इनका उपयोग विवादों और मजाक का हिस्सा बनाया जाता है।

    The post क्यों पता करना है; जाति जनगणना के खिलाफ बीजेपी सांसद कंगना रनौत, बोलीं- एक्टर्स तक की कास्ट का पता नहीं… appeared first on .

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.