Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»कांग्रेस से निकाली गईं कास्टिंग काउच का आरोप लगाने वाली महिला, कहा था- इंप्रेस करना पड़ता है…
    देश

    कांग्रेस से निकाली गईं कास्टिंग काउच का आरोप लगाने वाली महिला, कहा था- इंप्रेस करना पड़ता है…

    By September 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांग्रेस से निकाली गईं कास्टिंग काउच का आरोप लगाने वाली महिला, कहा था- इंप्रेस करना पड़ता है…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ‘कास्टिंग काउच’ का आरोप लगाने वाली महिला नेता के खिलाफ पार्टी ने बड़ा ऐक्शन लिया है और उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया है।

    कांग्रेस नेता सिमी रोजबेल जॉन ने आरोप लगाया था कि पार्टी के अंदर ‘कास्टिंग काउच कल्चर’ है। यहां पर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए समझौते करने पड़ते हैं।

    उन्होंने इसकी तुलना फिल्म इंडस्ट्री में लगने वाले आरोपों से की थी। सिमी रोजवेल ने यह बातें पिछले दिनों एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में कही थी।

    केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अनुशासन के गंभीर उल्लंघन के चलते सिमी रोजबेल जॉन के ऊपर यह कार्रवाई की गई है।

    केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दावा किया कि सिमी राजनीतिक शत्रुओं के साथ मिलकर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की छवि खराब कर रही हैं।

    केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, केपीसीसी की राजनीतिक मामलों की समिति की महिला नेताओं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला पदाधिकारियों और कांग्रेस की महिला इकाई की प्रमुख ने संयुक्त रूप से पार्टी नेतृत्व से शिकायत की थी।

    इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की पूर्व सदस्य जॉन के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया था। केपीसीसी महासचिव एम लिजू ने बयान में कहा कि इसके आधार पर कांग्रेस की केरल इकाई के अध्यक्ष के सुधाकरन ने जॉन के खिलाफ कार्रवाई की।

    एर्नाकुलम की रहने वाली सिमी रोजबेल जॉन ने एक निजी टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कई बार पार्टी में आगे बढ़ने के लिए महिला नेताओं को पुरष नेताओं को इंप्रेस करना पड़ता है।

    उन्होंने यह भी कहा था कि यहां टैलेंट या अनुभव काम नहीं आता है। इतना ही नहीं, उन्होंने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भी आरोप लगाए थे।

    सिमी ने विपक्ष के नेता वीडी सतीशन के ऊपर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। हालांकि सतीशन ने इन आरोपों को झूठा करार दिया है।

    गौरतलब है जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद केरल फिल्म इंडस्ट्री में मीटू की मुहिम चल रही है। कई अभिनेत्रियों ने यौन उत्पीड़न और कास्टिंग काउच के आरोप लगाए हैं।

    The post कांग्रेस से निकाली गईं कास्टिंग काउच का आरोप लगाने वाली महिला, कहा था- इंप्रेस करना पड़ता है… appeared first on .

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.