Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»स्टील से बनती छत्रपति शिवाजी की मूर्ति तो किसी भी हाल में नहीं गिरती: नितिन गडकरी…
    देश

    स्टील से बनती छत्रपति शिवाजी की मूर्ति तो किसी भी हाल में नहीं गिरती: नितिन गडकरी…

    By September 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्टील से बनती छत्रपति शिवाजी की मूर्ति तो किसी भी हाल में नहीं गिरती: नितिन गडकरी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छत्रपति शिवाजी की सिंधुदुर्ग में मूर्ति गिरने को लेकर बवाल मचा हुआ है।

    महाराष्ट्र की राजनीति में यह एक बड़ा मुद्दा बन गया है और चुनाव से ठीक पहले ऐसी घटना होने से सत्ताधारी गठबंधन एनडीए बैकफुट पर है।

    इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने कहा है कि यदि छत्रपति शिवाजी की मूर्ति को स्टील से बनाया जाता तो वह कभी नहीं गिरती।

    नितिन गडकरी ने कहा कि समुद्र के आसपास के इलाकों में लोहे में जंग लगने की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। खासतौर पर समुद्र से 30 किलोमीटर की दूरी तक ऐसी स्थिति रहती है।

    नितिन गडकरी ने हाईवे अथॉरिटी के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा, ‘पुलों में स्टेनलेस स्टील का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

    मुझे मालूम है कि जब मैं मुंबई में 55 फ्लाईओवर बना रहा था तो एक व्यक्ति ने मुझे मूर्ख बनाया। उसने पाउडर कोटिंग करके लोहा दिया और वह हरे रंग का था। उसने कहा कि इसमें जंग नहीं लगेगा, लेकिन जब उसे लगाया गया तो जल्दी ही नुकसान होने लगा।

    यदि समुद्र से 30 किलोमीटर तक की दूरी में कुछ काम करना है तो बिना स्टील लगाए बात नहीं बनेगी। यदि शिवाजी के पुतले में स्टील का इस्तेमाल होता तो वह 100 पर्सेंट नहीं गिरता। आप देखेंगे कि मुंबई में समुद्र किनारे की इमारतों में जल्दी लंग जाता है।’

    यह सामान्य बात है कि जहां हार्ड रॉक होगी, वहां ड्रिल के लिए मजबूत मशीनें लगेंगी। वहीं सॉफ्ट मिट्टी वाले इलाकों में दूसरी मशीनें लग सकती हैं।

    इस तरह मुझे लगता है कि जगह के हिसाब से मशीनें भी अलग-अलग हो सकती है। बता दें कि बीते सप्ताह पीएम नरेंद्र मोदी जब महाराष्ट्र के दौरे पर थे तो उन्होंने शिवाजी की मूर्ति गिरने को लेकर माफी मांगी थी।

    उन्होंने कहा था कि छत्रपति शिवाजी हमारे लिए भगवान की तरह हैं। हम उनसे और उन्हें अपना आराध्य मानने वालों से माफी मांगते हैं।

    उनसे पहले ही सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा था कि मैं 100 बार पैर छूकर माफी मांगने के लिए तैयार हूं। इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने भी इस पर माफी मांगी थी।

    The post स्टील से बनती छत्रपति शिवाजी की मूर्ति तो किसी भी हाल में नहीं गिरती: नितिन गडकरी… appeared first on .

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.