Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»मप्र की तीन संभागों में भारी बारिश की चेतावनी
    देश

    मप्र की तीन संभागों में भारी बारिश की चेतावनी

    By September 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मप्र की तीन संभागों में भारी बारिश की चेतावनी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । मप्र में आज (बुधवार को) रीवा, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, सागर और ग्वालियर संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। शेष क्षेत्रों में भी हल्की वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के आसपास बना गहरा अवदाब का क्षेत्र कमजोर पड़ने के बाद अब उत्तरी छत्तीसगढ़ पर पहुंच गया है। उधर, मंगलवार शाम राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर झमाझम वर्षा हुई। इससे वातावरण में ठंडक घुल गई। उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून द्रोणिका देहरादून, उरई से गहरे अवदाब के क्षेत्र से गोपालपुर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। उत्तरी हरियाणा और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रीवा में 98, सीधी में 71, सतना में 53, सागर में 31, मंडला में 26, ग्वालियर में 20, नरसिंहपुर में 18, दमोह में 14, जबलपुर एवं नौगांव में 10, उमरिया एवं नर्मदापुरम में में नौ, टीकमगढ़ में आठ, खजुराहो में सात, शिवपुरी में छह, पचमढ़ी में चार, छिंदवाड़ा एवं मलाजखंड में दो, सिवनी में एक और धार एवं गुना में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अवदाब के क्षेत्र के कमजोर पड़कर बुधवार को कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। इस मौसम प्रणाली के उत्तरी मध्य प्रदेश एवं उससे लगे दक्षिणी उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ने के संकेत मिले हैं। इसके असर से रीवा, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, सागर, ग्वालियर और संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। इसमें रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। शेष क्षेत्रों में भी हल्की वर्षा हो सकती है।

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.