Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»लोकतंत्र में शासक असहमति बर्दाश्त करता है, नितिन गडकरी बोले-अगर विरोध है तो राजा आत्ममंथन करे…
    देश

    लोकतंत्र में शासक असहमति बर्दाश्त करता है, नितिन गडकरी बोले-अगर विरोध है तो राजा आत्ममंथन करे…

    By September 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लोकतंत्र में शासक असहमति बर्दाश्त करता है, नितिन गडकरी बोले-अगर विरोध है तो राजा आत्ममंथन करे…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी परीक्षा यह है कि शासक अपने खिलाफ जाहिर की गई सबसे मजबूत राय को भी बर्दाश्त करता है।

    वह इस पर आत्मचिंतन करता है। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यहां एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी में एक पुस्तक विमोचन समारोह में बोल रहे थे।

    उन्होंने लेखकों और बुद्धिजीवियों से निडर होकर अपनी बात रखने के लिए भी कहा। गडकरी ने कहा कि इन दिनों राजनीति में जो हो रहा है वह अन्य जगहों पर भी हुआ है।

    किसी ने अपना अस्तित्व खो दिया है। हमारे देश में मतभेद कोई समस्या नहीं है, हमारी समस्या है किसी मत का नहीं होना। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम न दक्षिणपंथी हैं और न ही वामपंथी, हम अवसरवादी हैं।

    नितिन गडकरी ने कहा कि साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और कवियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने विचारों को खुलकर और दृढ़ता से व्यक्त करें।

    लोकतंत्र की अगर कोई सबसे बड़ी कसौटी है तो वह यह है कि यदि कोई विचार राजा के विरोध में है तो राजा उसे सहन करे और उस पर आत्ममंथन करे। यही वास्तविक लोकतंत्र है।

    इससे पहले रविवार को इंजीनियर्स डे पर गडकरी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे में एक समारोह में मौजूद थे। यहां पर उन्होंने पारदर्शिता और फैसले लेने के लिए समय सीमा तय करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई जानकार व्यक्ति कानून के पीछे की भावना को नहीं समझता है तो इसका क्या फायदा?

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लिखे हुए अक्षर और उसके पीछे की भावना में काफी अंतर है। जानकार व्यक्ति को कानून के पीछे की भावना समझनी चाहिए। कई बार स्थिति ऐसी होती है कि सड़कों पर गड्ढे भरने हों तो भी बॉस के आदेश की जरूरत पड़ती है।

    उन्होंने कहा कि मैं अभी उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन जैसे ही पैसा हाथ में होता है, काम शुरू हो जाता है।

    गडकरी ने कहा कि हमारे यहां ‘न्यूटन के पिता’ हैं। आप फाइल पर जितना अधिक वजन डालते हैं, फाइल उतनी ही तेजी से आगे बढ़ती है। इसके बाद उन्होंने पारदर्शिता और समयबद्ध निर्णय लेने की प्रक्रिया की जरूरत पर जोर दिया।

    गौरतलब है कि पिछले हफ्ते नितिन गडकरी ने एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि एक नेता ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनना उनके जीवन का मकसद नहीं था।

    शनिवार को विदर्भ गौरव प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित स्वर्गीय अनिल कुमार पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि वह दृढ़ निश्चयी हैं। इसके साथ ही संगठन के प्रति वफादार हैं और इसके साथ समझौता नहीं करेंगे।

    उन्होंने कहा कि मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन एक व्यक्ति ने मुझसे कहा कि यदि आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं तो हम आपका समर्थन करेंगे। मैंने कहा, आप मेरा समर्थन क्यों करें और मुझे आपका समर्थन क्यों लेना चाहिए। प्रधानमंत्री बनना मेरे जीवन का उद्देश्य नहीं है।

    मैं किसी भी पद के लिए समझौता नहीं करने जा रहा हूं क्योंकि मेरा यकीन मेरे लिए सबसे जरूरी है। यही भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

    The post लोकतंत्र में शासक असहमति बर्दाश्त करता है, नितिन गडकरी बोले-अगर विरोध है तो राजा आत्ममंथन करे… appeared first on .

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.