Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»हाइपरसोनिक मिसाइल डेवलप कर रहा भारत, प्रलय- निर्भय मिसाइलों को बेड़े में शामिल करने की तैयारी…
    देश

    हाइपरसोनिक मिसाइल डेवलप कर रहा भारत, प्रलय- निर्भय मिसाइलों को बेड़े में शामिल करने की तैयारी…

    By September 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हाइपरसोनिक मिसाइल डेवलप कर रहा भारत, प्रलय- निर्भय मिसाइलों को बेड़े में शामिल करने की तैयारी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत का डीआरडीओ रक्षा बलों के लिए हाइपरसोनिक मिसाइलें डेवलप कर रहा है।

    साथ ही, 2000 किमी रेंज की निर्भय और 400 किमी रेंज की प्रलय जैसी लंबी दूरी की क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों को बेड़े में शामिल करने की तैयारी है।

    इंडियन आर्मी की आर्टिलरी रेजिमेंट के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल ए कुमार ने कहा कि लंबी दूरी के रॉकेटों पर भी ध्यान है।

    आने वाले दिनों में स्वदेशी पिनाका रॉकेटों की रेंज को 300 किलोमीटर तक बढ़ाने का प्लान है। भारतीय सेना को प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल और निर्भय मिसाइल हासिल करने को लेकर रक्षा अधिग्रहण परिषद से मंजूरी मिल गई है।

    मिसाइल प्रोग्राम के बारे में लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा, ‘DRDO की ओर से हाइपरसोनिक मिसाइलों पर भी काम जारी है। हमारा मिसाइल कार्यक्रम सही गति से आगे बढ़ रहा है, जिसे लेकर डीआरडीओ की ओर से रिसर्च और डेवलपमेंट किया जा रहा है।

    इसका मकसद बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों की सीमा, सटीकता व घातकता को बढ़ाना है।’ उन्होंने कहा कि पिनाका आत्मानिर्भर अभियान की सफलता की कहानी है।

    उपकरणों का बड़े पैमाने पर दोहन किया गया है। आर्टिलरी के शस्त्रागार में अधिक मारक और घातकता जोड़ी गई है। पिनाका की और अधिक रेजिमेंट को शामिल किया जा रहा है।

    सटीकता और मारक क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम 

    लेफ्टिनेंट जनरल ए कुमार ने गोला-बारूद के बारे में भी अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि सटीकता और मारक क्षमता बढ़ाने के लिए कई सुधार किए गए हैं।

    उन्होंने कहा, ‘हम सेंसर फ्यूज्ड म्यूनिशन (SFM) और कोर्स करेक्टेबल फ्यूज (CCF) के डेवलपमेंट के लिए उद्योगों व शिक्षा जगत के साथ लगातार जुड़े हुए हैं।’

    लेफ्टिनेंट जनरल ने सटीकता को बढ़ावा देने को लेकर कहा, ‘हम लोइटर म्यूनिशन, स्वार्म ड्रोन, रनवे इंडिपेंडेंट आरपीएएस और इसी तरह की चीजें खरीद रहे हैं।’

    उन्होंने कहा कि युद्ध के मैदान में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए खुफिया जानकारी और निगरानी को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

    अग्निवीरों की ट्रेनिंग पर उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण और प्रशासनिक बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए कदम उठाए हैं।

    अत्याधुनिक शारीरिक प्रशिक्षण सुविधाएं स्थापित की गई हैं और क्लासरूम ऑडियो-विज़ुअल ट्रेनिंग सुविधा से लैस किए गए हैं। 

    The post हाइपरसोनिक मिसाइल डेवलप कर रहा भारत, प्रलय- निर्भय मिसाइलों को बेड़े में शामिल करने की तैयारी… appeared first on .

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.