Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»56 साल पहले हुआ था विमान हादसा, अब आई बड़ी खबर; मिले चार जवानों के शव…
    देश

    56 साल पहले हुआ था विमान हादसा, अब आई बड़ी खबर; मिले चार जवानों के शव…

    By October 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    56 साल पहले हुआ था विमान हादसा, अब आई बड़ी खबर; मिले चार जवानों के शव…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    56 साल पहले हादसे का शिकार हुए इंडियन एयरफोर्स के एन-12 ट्रांसपोर्ट प्लेन को लेकर अब बड़ी खबर आई है।

    हिमाचल प्रदेश के रोहतांग के पास क्रैश हुए विमान में मारे गए चार लोगों के शव अब पाए गए हैं। लगभग 16 हजार फीट की ऊंचाई पर ग्लेशियर के नीचे ये शव दबे हुए थे।

    तीन शवों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से एक पायनियर कॉर्प्स के सिपाही मलखान सिंह थे। दूसरे का नाम नारायण सिंह था जो कि आर्मी मेडिकल कॉर्प्स से थे।

    इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड मकैनिकल इंजीनयर थॉमस चरन की हादसे में मौत हो गई थी। इन तीनों के ही शव बरामद किए गए हैं।

    जानकारी के मुताबिक इस इलाके में 10 अक्टूबर तक तलाशी अभियान चलाया जाएगा। हो सकता है कि ग्लेशियर में दबी और भी लाशें मिल जाएं।

    मलखान सिंह की जेब में मिले वाउचर से उनकी पहचान हो पाई। इसके अलावा नारायण सिंह और चरन की पहचान पेबुक्स से हो पाई जो उनके पास मौजूद थी। इन जवानों के परिवारों को सूचना दे दी गई है।

    7 फरवरी 1968 को सोवियत के मिलिट्र्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ् क्रैश हो गया था। इसके मलबे को 2003 में सबसे पहले देखा गया। इसके बाद 2019 में पांच शव पाए गए थे।

    अब तक कुल 9 शव पाए गए हैं। जबकि हादसे के वक्त विमान में 102 जवान मौजूद थे। इस विमान ने चंडीगढ़ से उड़ान भरी थी और लेह में उतरने वाला था।

    21 साल पहले इसका मलबा पाए जाने के बाद कई बार सर्च ऑपरेशन चला गया। 2005, 2006, 2013 और 2019 में डोगार स्काउट्स ने यहां तलाशी अभियान चलाया। इस बार डोगरा स्काउट ने कमाल कर दिया।

    2003 में जब एएन-12 का मलबा पाया गया था। वहीं पांच साल पहले विमान के दो एयरो इंजन, फ्यूजलेग, फ्यलू टैंक, कॉकपिट डोर पाए गए।

    18 सितंबर को भारतीय सेना ने टीएमआर के साथ एक समझौते पर साइन किए हैं जिसके तहत पहाड़ों में राहत और बचाव के काम को तेज करने का प्रयास किया जाएगा।

    इस समझौते के तहत सेना को हिमस्खलन के दौरान निपटने और राहत बचाव अभियान चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

    The post 56 साल पहले हुआ था विमान हादसा, अब आई बड़ी खबर; मिले चार जवानों के शव… appeared first on .

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.