Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»MADHAV फॉर्मूला महाराष्ट्र में जीत की गारंटी? चुनाव से पहले भाजपा कैसे साध रही जातिगत समीकरण…
    देश

    MADHAV फॉर्मूला महाराष्ट्र में जीत की गारंटी? चुनाव से पहले भाजपा कैसे साध रही जातिगत समीकरण…

    By October 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    MADHAV फॉर्मूला महाराष्ट्र में जीत की गारंटी? चुनाव से पहले भाजपा कैसे साध रही जातिगत समीकरण…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले जातीय समीकरणों को साधने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

    भारतीय जनता पार्टी भी अपने स्तर पर मतदाताओं को लुभाने में लगी हुई है। इस कड़ी में, प्याज के निर्यात पर कर घटाया गया और बंजारा विरासत म्यूजियम का उद्घाटन हुआ।

    जानकार इस प्रयासों के बड़े राजनीतिक मायने निकालते हैं। राज्य में सत्ताधारी महायुति गठबंधन का अहम हिस्सा बीजेपी अब माधव (MADHAV) फॉर्मूले को भी आजमा रही है जो कि 3 ओबीसी जातियों का संयुक्त रूप है। 

    दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान मराठवाडा इलाके में बीजेपी का खाता तक नहीं खुला, जबकि पश्चिमी महाराष्ट्र में भगवा दल महज 2 सीटें जीत सका। ऐसे में भाजपा एक बार फिर से अपने पुराने और कारगर MADHAV फॉर्मूला पर जोर दे रही है जो माली, धनगर और वंजारा समुदायों का प्रतिनिधित्व करता है।

    ये तीनों जातियां ओबीसी के तहत आती हैं। साथ ही, महाराष्ट्र के चुनावों में हमेशा निर्णायक भूमिका निभाती रही हैं। इसीलिए सभी राजनीतिक दल MADHAV यानी माली, धनगर और वंजारा मतदाताओं को अपनी ओर खींचना चाहते हैं। 

    OBC के बीच पकड़ मजबूत करने की कोशिश 

    इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी नेताओं का मानना है कि इन जातियों के बीच भाजपा की पकड़ कमजोर हुई है।

    मराठा आरक्षण की मांग को लेकर राज्य सरकार के अनिश्चित रवैये का असर पड़ा है। कहा जा रहा है कि OBC मतदाता भगवा दल से दूर जा रहे हैं।

    बीजेपी के सीनियर नेता ने कहा, ‘विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहती है। इसके लिए इन तीन जातियों के नेताओं को टिकट वितरण में प्राथमिकता दी जा सकती है। हमें उम्मीद है कि इससे ओबीसी वोटर्स के बीच हमारी पकड़ मजबूत होगी।’

    मराठवाडा इलाके में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद 

    मराठवाडा इलाके में राज्य की 46 विधानसभा सीटें आती हैं। पश्चिमी महाराष्ट्र में 70 सीटें हैं जो कि किसी भी दूसरी जगह की तुलना से सबसे ज्यादा है।

    पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पश्चिमी महाराष्ट्र में 20 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि मराठवाडा में 16 उम्मीदवारों की विजय हुई।

    मालूम हो कि महायुति सरकार ने हाल ही में अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यादेवी होल्कर के नाम पर अहिल्यानगर कर दिया।

    अहिल्यादेवी होल्कर धनगर समुदाय के बीच पूजनीय हैं, वह उनके लिए देवता के बराबर हैं। इसके अलावा, राज्य सरकार ने ब्राह्मण और राजपूत समुदायों के आर्थिक विकास के लिए 2 निगम स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके जरिए उच्च जातियों के बीच अपनी उपस्थिति मजबूत करने का प्रयास है।

    The post MADHAV फॉर्मूला महाराष्ट्र में जीत की गारंटी? चुनाव से पहले भाजपा कैसे साध रही जातिगत समीकरण… appeared first on .

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.