Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»वायुसेना के एयर शो में भगदड़ पांच की मौत, 90 से ज्यादा घायल
    देश

    वायुसेना के एयर शो में भगदड़ पांच की मौत, 90 से ज्यादा घायल

    By October 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वायुसेना के एयर शो में भगदड़ पांच की मौत, 90 से ज्यादा घायल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चेन्नई। भारतीय वायुसेना के एयर शो के दौरान हुई भगदड़ ने एयर शो देखने आए लोगों को एक त्रासदी का सामना करने पर मजबूर कर दिया। मरीन बीच पर आयोजित इस एयर शो को देखने के लिए करीब 15 लाख लोग जुटे थे। जब एयर शो खत्म हुआ तो भीड़ में भगदड़ मच गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और 90 से ज्यादा लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    इस घटना की मुख्य वजह चिलचिलाती धूप और गर्मी थी। मौसम की गंभीरता को देखते हुए लोग कई घंटों तक धूप में खड़े रहे, जिससे कई की हालत बिगड़ गई। रिपोर्टों के मुताबिक मरने वालों में एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आया था। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। एयर शो रविवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चला था। इस कार्यक्रम के दौरान लोगों ने वायुसेना के विमानों की अद्भुत कलाबाजियां देखीं, लेकिन जैसे ही शो खत्म हुआ लोगों में वापसी होने को लेकर आपाधापी मच गई। यह स्पष्ट है कि गर्मी के कारण लोगों ने जल्दी से बाहर निकलने का प्रयास किया, जिसके परिणामस्वरूप भगदड़ मच गई और यह हादसा हुआ।
    चौकाने वाली बात यह है कि लोगों को इस घटना के लिए कोई चेतावनी नहीं दी गई थी। इसको लेकर बीजेपी सरकार पर हमलावर है। चूंकि चेन्नई में गर्मी बहुत ज्यादा थी, यह घटना गर्मियों में होने वाले आयोजनों के लिए एक बड़ी चेतावनी बन गई है। गर्मी के कारण होने वाली मौतों का यह पहला मामला नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक 2000 से 2019 के बीच हर साल करीब 48,900 मौतें गर्मी के कारण होती हैं, जिनमें से 45 फीसदी एशिया में होती हैं। 2010 में रूस में गर्मी से 56 हजार लोगों की जान चली गई थी, जो एक काला अध्याय बना गया है।
    इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि गर्मी के मौसम में ऐसे आयोजनों के लिए उचित प्रबंधन और सुरक्षा इंतजाम कितने अहम और जरुरी हैं। स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए ज्यादा सावधानी बरती जाए, ताकि किसी भी प्रकार की त्रासदी से बचा जा सके। डीएमके सांसद कनिमोजी ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद और दर्दनाक थी और बेकाबू भीड़ से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि पांच लोगों की मौत की खबर बहुत दुखद और दर्दनाक है, जब चेन्नई के मरीना बीच पर आयोजित सैन्य उड़ान साहसिक कार्यक्रम को देखने वाले लोगों को भीड़ से परेशानी हुई और तापमान बहुत अधिक था। बेकाबू भीड़ से भी बचना चाहिए।

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.