Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»क्रिसमस के बाद पहाड़ों में ठंड का कहर, शीतलहर के अलर्ट से बढ़ी चिंता
    देश

    क्रिसमस के बाद पहाड़ों में ठंड का कहर, शीतलहर के अलर्ट से बढ़ी चिंता

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्रिसमस के बाद पहाड़ों में ठंड का कहर, शीतलहर के अलर्ट से बढ़ी चिंता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ठंड के कारण पहाड़ी राज्यों में आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ठंड के साथ ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से रातें ज्यादा सर्द हो रही हैं। वहीं दिन में हल्की धूप निकलने से थोड़ी राहत भी मिल रही है।

    ठंड का सबसे ज्यादा प्रकोप जम्मू कश्मीर और लद्दाख में देखा जा रहा है। श्रीनगर में जहां शुक्रवार को तापमान माइनस 8.5 डिग्री था। वहीं शनिवार रात को यह माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जम्मू में पूरे दिन धूप रही। मौसम विभाग के अनुसार क्रिसमस के बाद 27-28 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे।

    दिल्ली के कई इलाकों में आज हल्की बारिश का अलर्ट 
    बात करें दिल्ली NCR की तो मौसम विभाग के अनुसार आज, (23 दिसंबर) मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। नजफगढ़, लोधी रोड, पालम, नरेला, सफदरजंग, पीतमपुरा, प्रगति मैदान, पूसा, और राजघाट जैसे इलाकों में बारिश की संभावना है, जिसकी वजह से तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। वहीं, कई क्षेत्रों में घना कोहरा भी छाया रहेगा। 

    कैसे रहेगा पंजाब-हरियाणा का मौसम? 
    पंजाब के बठिंडा, अमृतसर, होशियारपुर, अंबाला और बरनाला में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा के चंडीगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार और आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

    जम्मू में जम गईं पानी सप्लाई की लाइनें
    जम्मू के कुछ मैदानी क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। पीरपंजाल रेंज, चिनाब वैली के पहाड़ी क्षेत्रों में भी वर्षा की संभावना है। कश्मीर के कई जिलों में अभी भी तापमान शून्य के नीचे है। कड़ाके की ठंड के कारण पानी सप्लाई की लाइनें जम गईं हैं। इसके साथ ही बिजली कटौती भी काफी हो रही है।

    मंडी में पड़ रही कड़ाके की ठंड 
    हिमाचल प्रदेश में शीत लहर का असर निचले पहाड़ी इलाकों में भी दिख रहा है। स्थानीय मौसम विभाग ने बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी जिलों में कड़ाके की ठंड को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है।राज्य में ताबो शनिवार रात को सबसे सर्द रहा जहां तापमान माइनस 11.6 डिग्री तक पहुंच गया।

    उत्तराखंड में देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। दून में शुष्क मौसम में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है और न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला दुश्वारी बढ़ा रहा है।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। 27 दिसंबर से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से वर्षा-बर्फबारी होने की उम्मीद है।

    News Desk

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.