Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»इसरो का SpaDeX मिशन आज होगा लॉन्च, चांद पर भारतीय भेजने की दिशा में पहला कदम
    देश

    इसरो का SpaDeX मिशन आज होगा लॉन्च, चांद पर भारतीय भेजने की दिशा में पहला कदम

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इसरो का SpaDeX मिशन आज होगा लॉन्च, चांद पर भारतीय भेजने की दिशा में पहला कदम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ISRO SpaDEx PSLV-C60 Launch। इसरो ने भारत के 'स्पैडेक्स' मिशन को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सोमवार रात 9:58 बजे दो छोटे अंतरिक्षयानों को पीएसएलवी-सी60 रॉकेट से एक साथ प्रक्षेपित किया जाएगा। मिशन में सफलता के साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद अंतरिक्ष 'डॉकिंग' प्रौद्योगिकी में सक्षम दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

    वहीं, अगर यह मिशन सफल हो जाता है तो भारत को अगले मिशनों चंद्रयान-4, खुद का अंतरिक्ष स्टेशन और चांद पर भारतीय उतरने के सपने को साकार में मदद मिलेगी।

    केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा,"यह मिशन अंतरिक्ष डॉकिंंग में महारत हासिल करने में सक्षम देशों की सूची में भारत को स्थान दिलाएगा। यह प्रौद्योगिकी भारत के महत्वाकांक्षी मिशनों जैसे चंद्रमा से नमूने वापस लाने, भारतीय अंतरिक्ष केंद्र (बीएएस) के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है।

    अगले हफ्ते शुरू की जाएगी स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट
    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा,"पोलर सेटेलाइट लॉंच व्हीकल (पीएसएलवी) दो छोटे अंतरिक्ष यानों 'चेजर और टारगेट' को 476 किलोमीटर की गोलाकार कक्षा में स्थापित करेगा। स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (स्पैडेक्स) जनवरी के पहले सप्ताह में किया जाएगा।

    मिशन का प्राथमिक उद्देश्य दो अंतरिक्ष यान (चेजर और टारगेट) के डा¨कग और अनडॉकिंग के लिए आवश्यक तकनीक को प्रदर्शित करना है। अंतरिक्ष यान के नियंत्रण और पेलोड संचालन को भी प्रदर्शित किया जाएगा। एक अंतरिक्षयान से दूसरे अंतरिक्षयान के जुड़ने को डा¨कग और अंतरिक्ष में जुड़े दो यानों के अलग होने को अनडॉकिंग कहते हैं।

    दो वर्षों तक पृथ्वी की परिक्रमा करेंगे अंतरिक्षयानडॉकिंग और अनडॉकिंग प्रयोगों के प्रदर्शन के बाद दोनों अंतरिक्षयान दो वर्षों तक पृथ्वी की परिक्रमा करते रहेंगे। एसडीएक्स 01 या चेजर में हाई रिजाल्यूशन कैमरा लगा है जबकि एसडीएक्स 02 या टारगेट में दो पेलोड हैं। ये पेलोड हाई रिजाल्यूशन तस्वीरें, प्राकृतिक संसाधन निगरानी में मदद करेंगे।

    पीओईएम -4 के तहत होंगे प्रयोग
    पीएसएलवी-सी60 मिशन के तहत भारत पीओईएम-4 यानी पीएसएलवी आर्बिटल एक्सपेरिमेंटल माड्यूल-4 के तहत प्रयोग करेगा। इसके लिए पीएसएलवी अपने साथ 24 पेलोड भी लेकर जाएगा। दरअसल पीओईएम इसरो का प्रायोगिक मिशन है इसके तहत प्लेटफार्म के रूप में पीएस4 चरण का उपयोग करके प्रयोग किया जाता है। 

    News Desk

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.