Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर शेहला राशिद का आया रिएक्शन, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ…
    देश

    रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर शेहला राशिद का आया रिएक्शन, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ…

    By January 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर शेहला राशिद का आया रिएक्शन, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने 22 जनवरी की तारीख ऐतिहासिक बना दी है।

    अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन किया गया। मंदिर उद्घाटन के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिन के कठोर उपवास में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की।

    इस दौरान राम मंदिर में पूजा-अर्चना भी की गई। पीएम मोदी ने राम मंदिर से ऐतिहासिक भाषण भी दिया।

    अपने संबोधन में वो भावुक भी हुए और भगवान राम के प्रति अपना अगाढ़ प्रेम दिखाया। पीएम मोदी ने कहा कि कई पीढ़ियों ने इस पल का इंतजार किया है और यह पीढ़ी बहुत भाग्यशाली है, जो 500 साल के लंबे वनवास के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सौभाग्य देख रही है।

    इस मौके पर देशभर में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक लोग दीये जला रहे हैं। 

    सोशल मीडिया एक्टिविस्ट और कभी पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचक रह चुकी शेहला राशिद ने राम मंदिर उद्घाटन पर खुशी जताई है।

    राशिद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पीएम मोदी की तारीफ में कहा कि उनका राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर यह कहना कि यह केवल विजय का क्षण नहीं है, बल्कि विनम्रता/गंभीरता का भी क्षण है, काफी सराहनीय है। प्रधानमंत्री की ओर से समाज के सभी वर्गों के लिए एकता और मेल-मिलाप के शब्द दिल छूने वाले हैं।”

    शेहला आगे लिखती हैं कि पीएम मोदी ने 11 दिनों में उपवास, यात्रा और आयोजन में भाग लिया। इतने कठिन शेड्यूल के बाद भी उनके चेहरे पर शांति देखने लायक है। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं सर।

    पीएम मोदी का जोरदार संदेश
    शेहला राशिद ने इंस्टाग्राम पर भी पीएम मोदी की तारीफ की। लिखा, “आज, भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मेल-मिलाप का एक बड़ा क्षण देखा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह सभी समुदायों को साथ लेकर गरिमा, समावेशिता और परिपक्वता के साथ शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री का संदेश भारत के आशापूर्ण भविष्य के बारे में था जो हमारी युवा शक्ति, विकासात्मक एजेंडे और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आधार पर बनाया जाएगा। सुनने के इच्छुक लोगों के लिए जोरदार और स्पष्ट संदेश था- मिलकर रहें, लड़ना बंद करें, अपने मतभेदों को दूर करें और एक आशावादी और उज्ज्वल भविष्य के लिए एक साथ आएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं, ताकि वह आगे भी ऐसा करते रहें। हमारा नेतृत्व करें और हमें एक साथ लाएं, दशकों और सदियों के संघर्षों को उसी शालीनता और संयम के साथ सुलझाएं।”

    पीएम आवास में मना दीपोत्सव
    बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला प्राण प्रतिषठा के मौके पर लोगो से अपने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में दीये जलाने का अनुरोध किया था। खुद पीएम मोदी ने पीएम आवास पर दीये जलाए। पीएम मोदी ने रामलला की तस्वीर के आगे दीया भी जलाया। पीएम ने दीपोत्सव की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की।

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.