Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»जब मुख्यमंत्री के बेड पर सो गए सीनियर MLA, रात भर फर्श पर दर्द सहते रह गए थे कर्पूरी ठाकुर…
    देश

    जब मुख्यमंत्री के बेड पर सो गए सीनियर MLA, रात भर फर्श पर दर्द सहते रह गए थे कर्पूरी ठाकुर…

    By January 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जब मुख्यमंत्री के बेड पर सो गए सीनियर MLA, रात भर फर्श पर दर्द सहते रह गए थे कर्पूरी ठाकुर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बात 1977 की है जब मोरारजी देसाई के नेतृत्व में देश में पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार बनी थी।

    बिहार में भी विधानसभा चुनावों में जनता पार्टी की जीत हुई थी। 324 सीटों में से 214 सीटों पर जनता पार्टी की जीत हुई थी। कर्पूरी ठाकुर को तब मुख्यमंत्री बनाया गया था।

    ठाकुर दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। अपने मंत्रिमंडल विस्तार पर जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ चर्चा करने के लिए कर्पूरी ठाकुर दिल्ली गए हुए थे। वह बिहार भवन में ठहरे हुए थे।

    बिहार के कई विधायक भी उस वक्त नई दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। ये सभी मंत्री बनने के लिए लॉबिंग कर रहे थे। कई विधायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ मीटिंग करना चाहते थे तो कुछ कर्पूरी ठाकुर के साथ मंत्री बनाने के लिए मिलना चाहते थे।

    कर्पूरी ठाकुर अहले सुबह ही बिहार भवन से निकल जाया करते थे और देर रात लौटा करते थे। ऐसे में बिहार से आए ऊंची जाति के एक विधायक मंत्री बनने की हसरत लिए कर्पूरी ठाकुर से मिलने बिहार भवन आ पहुंचे।

    बाढ़ से बुजुर्ग विधायक राणा शिलोखपति सिंह ठाकुर समुदाय से संबंध रखते थे। उन्होंने देखा कि मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर बिहार भवन के अपने कमरे में नहीं हैं।

    उन्हें पता चला कि वह देर रात तक लौटेंगे। तब राणा साहब मुख्यमंत्री के ही बेडरूम में उनके ही बेड पर सो गए। उन्होंने यह सोचा कि जब मुख्यमंत्री देर रात में आएंगे तो उन्हें जगाएंगे और तब उनसे मंत्री बनने की ख्वाहिश जाहिर कर देंगे।

    कर्पूरी ठाकुर के निजी सचिव रहे वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र किशोर के मुताबिक, जब देर रात कर्पूरी ठाकुर बिहार भवन लौटे और अपने बेडरूम में गए तो देखा कि उनके बेड पर बुजुर्ग विधायक राणा साहब सो रहे हैं तो उन्होंने उन्हें नहीं जगाया बल्कि खुद फर्श पर बिछे कालीन पर सो गए।

    जब आधी रात राणा साहब बाथरूम जाने के लिए जगे तो वह कर्पूरी ठाकुर की कलाई कुचलते चले गए। उन्हें ये आभास ही नहीं रहा कि मुख्यमंत्री के बेडरूम में कोई नीचे फर्श पर भी सो सकता है। बहरहाल, राणा साहब बाथरूम से आकर फिर सो गए।

    उधर, कर्पूरी ठाकुर की कलाई में भारी दर्द होने लगा था। बावजूद इसके वह उसे सहते रह गए। कर्पूरी ठाकुर ने जानबूझकर किसी को कुछ नहीं कहा।

    जब राणा साहब जगे, तब तक कर्पूरी ठाकुर नहा-धोकर तैयार होकर बिहार भवन से जा चुके थे। बाद में उस वक्त कर्पूरी जी के निजी सचिव रहे लक्ष्मी साहू ने ये बातें कुछ लोगों को बताई थीं।

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.