Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»भगवंत मान सरकार में एक और मंत्री का आपत्तिजनक वीडियो आया सामने, राज्यपाल से की बर्खास्तगी की मांग…
    देश

    भगवंत मान सरकार में एक और मंत्री का आपत्तिजनक वीडियो आया सामने, राज्यपाल से की बर्खास्तगी की मांग…

    By January 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भगवंत मान सरकार में एक और मंत्री का आपत्तिजनक वीडियो आया सामने, राज्यपाल से की बर्खास्तगी की मांग…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पंजाब में भगवंत मान सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह मुश्किलों में फंस गए हैं।

    उनका कथित रूप से एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। शिरोमणि अकाली दल ने बुधवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह के बर्खास्तगी की मांग की और साथ ही केंद्रीय एजेंसी से मामले की जांच कराने की अपील की है।

    भगवंत मान सरकार में यह दूसरे मंत्री हैं जो इस तरह के मामले में फंसे हैं। इन से पहले पिछले साल मंत्री लाल चन्द कटारूचक्क का एक युवक के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से पंजाब की राजनीति में बवाल मच गया था। 

    अकाली दल के प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और डॉ. दलजीत सिंह चीमा शामिल थे। 

    भगवंत मान सरकार के यह दूसरे मंत्री हैं जो इस तरह के मामले में फंसे हैं। पिछले साल मंत्री लाल चन्द कटारूचक्क का एक युवक के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से पंजाब की राजनीति में बवाल मच गया था। उस मामले में राज्य पाल ने डीजीपी को जांच के आदेश दिये थे।

    बाद में पीड़ित युवक ने राज्यपाल व एससी कमिशन के आदेशों पर पंजाब पुलिस की तरफ से बनाई गई जांच कमेटी के सामने शिकायतकर्ता ने कार्रवाई से ही इनकार कर दिया था। 

    पीड़िता को डराया-धमकाया गयाअकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल को पूरे प्रकरण से अवगत कराया है।

    राज्यपाल को बताया गया कि पीड़ित को डराया-धमकाया गया, जिसके कारण वह मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आई है।

    उन्होंने मांग की कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोपी अन्य सभी आप मंत्रियों को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने से भी रोका जाए। 

    मंत्री को बचा रहे मुख्यमंत्री मान
    शिरोमणि अकाली दल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान मंत्री का बचाव कर रहे हैं और इस मामले में उनसे न्याय की उम्मीद बेमानी होगी।

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए मजीठिया ने कहा कि उन्होंने तीन महीने पहले मुख्यमंत्री को सूचित किया था कि उनके पास मंत्री का एक कथित आपत्तिजनक वीडियो है और वह इसे उन्हें सौंपना चाहते हैं।

    बावजूद इसके मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात नहीं की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मंत्री की बर्खास्तगी के साथ मामले की स्वतंत्र जांच हो। 

    पंजाब पुलिस के पूर्व डीसीपी रहे हैं बलकार सिंह 
    भगवंत मान सरकार ने अपने चौथे कैबिनेट विस्तार में जालंधर की करतारपुर विधानसभा से विधायक बलकार सिंह को शामिल किया था।

    लोकल बॉडी व पार्लियामेंट्री अफेयर्स मंत्रालय सौंपा गया था।

    बलकार सिंह दलित नेता हैं और मजहबी सिख समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं।

    वह पंजाब पुलिस के पूर्व डीसीपी हैं और उन्हें क्राइम की गुत्थी सुलझाने का माहिर माना जाता था। बलकार सिंह जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी के प्रभारी भी हैं। 

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.