Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»ममता बनर्जी के तेवर से INDIA के छोटे दलों की बढ़ेगी ताकत, कांग्रेस को करना होगा सरेंडर…
    देश

    ममता बनर्जी के तेवर से INDIA के छोटे दलों की बढ़ेगी ताकत, कांग्रेस को करना होगा सरेंडर…

    By January 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ममता बनर्जी के तेवर से INDIA के छोटे दलों की बढ़ेगी ताकत, कांग्रेस को करना होगा सरेंडर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) को बड़ा झटका दिया है।

    सीट बंटवारे से नाराज तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदेश में सभी सीट पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान दिया है।

    ममता बनर्जी ने ऐसे वक्त एकला चलो की घोषणा की है, जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुआई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार पहुंच रही है।

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सख्त तेवरों ने कांग्रेस पर दबाव बढ़ा दिया है। पार्टी डैमेज कंट्रोल की कोशिश में जुटी है, पर अब राह आसान नहीं है।

    ममता बनर्जी को मनाने के लिए कांग्रेस को उनकी सभी शर्तों को स्वीकार करना होगा।

    तृणमूल कांग्रेस लगातार कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में दो सीट देने की पेशकश कर रही है, पर पार्टी कम से कम पांच सीट चाहती है। इसके साथ पार्टी को प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को भी चुप कराना होगा।

    तृणमूल कांग्रेस के एकला चलो के ऐलान से इंडिया गठबंधन में सिर्फ उसकी तोल-मोल की ताकत नहीं बढ़ी है, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दूसरे क्षेत्रीय घटकदलों को भी ताकत दे दी है।

    यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच तीन दौर की बातचीत के बावजूद कोई सहमति नहीं बन पाई है। वर्ष 2019 चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली थी, पर गठबंधन में पार्टी 15 सीट मांग रही है।

    ममता के रुख के बाद समाजवादी पार्टी को भी ताकत मिली है।

    समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस को जमीनी हकीकत को समझना होगा। वर्ष 2017 में कांग्रेस ने सपा गठबंधन में 114 सीट पर चुनाव लड़ा था, पर वह सिर्फ सात सीट जीत पाई।

    इसी तरह 2014 लोकसभा में दो और 2019 में सिर्फ एक सीट मिली थी। ऐसे में कांग्रेस को अपनी स्थिति को समझते हुए ही सीटों पर दावेदारी करनी चाहिए।

    सपा रालोद के साथ सीट बंटवारा कर चुकी है और दूसरी छोटी पार्टियों के साथ भी चर्चा जारी है।

    इसी तरह बिहार में सीट बंटवारे पर राजद और जद(यू) की ताकत बढ़ गई है। झारखंड में जेएमएम इस बार कांग्रेस को 2019 की तर्ज पर सीट देने के लिए तैयार नहीं है। तमिलनाडु में डीएमके के साथ सीट बंटवारे को लेकर बयानबाजी चल रही है। ऐसे में कांग्रेस पर दबाव बढ़ गया है।

    पार्टी के एक नेता ने कहा कि अब कांग्रेस को गठबंधन बरकरार रखने के लिए क्षेत्रीय दलों की बात माननी होगी, वर्ना गठबंधन टूटने के लिए उसे जिम्मेदार माना जाएगा।

    कांग्रेस को अपनी जिम्मेदारी का अहसास
    कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी को अपनी जिम्मेदारियों का अहसास है। हम सभी को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे।

    उन्होंने स्वीकार किया कि ममता बनर्जी के रुख से सीट बंटवारे पर पार्टी की क्षेत्रीय दलों के साथ सौदेबाजी की ताकत कम हुई है।

    पार्टी को अब और सावधानी के साथ घटकदलों संग चर्चा करनी होगी, ताकि उन्हें नाराज होने का कोई मौका न मिले। मौजूदा राजनीतिक स्थिति में पार्टी इसे अपनी जिम्मेदारी भी मानती है।

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.