Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»लो आ गई खुशखबरी, यह ट्रेन कराएगी अयोध्या में रामलला के दर्शन; जानिए पूरी डिटेल…
    देश

    लो आ गई खुशखबरी, यह ट्रेन कराएगी अयोध्या में रामलला के दर्शन; जानिए पूरी डिटेल…

    By January 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लो आ गई खुशखबरी, यह ट्रेन कराएगी अयोध्या में रामलला के दर्शन; जानिए पूरी डिटेल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं को तांता लगा है।

    लोग रामलला की दर्शन के लिए भारी संख्या में अयोध्या पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए अब रेलवे ने राम मंदिर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।

    झारखंड के जमशेदपुर से एक स्पेशल आस्था ट्रेन सेवा की घोषणा की है। द एवेन्यू मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्पेशल आस्था ट्रेन जमशेदपुर के टाटानगर से उत्तर प्रदेश के दर्शन नगर स्टेशन तक चलेगी।

    गूगल मैप के मुताबिक, दर्शन नगर स्टेशन से अयोध्या राम मंदिर की दूरी करीब 6-8 किमी है। इस ट्रेन के अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि कथित तौर पर झारखंड के रांची और बोकारो शहर से स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं। 

    क्या है स्पेशल आस्था ट्रेन की टाइमिंग और रूट
    द एवेन्यू मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा-दर्शन नगर एक्सप्रेस दो दिन यानी 29 जनवरी और 19 फरवरी को टाटानगर स्टेशन से रवाना होने की उम्मीद है।

    वापसी यात्रा के लिए ट्रेन 31 जनवरी और 21 फरवरी को दर्शन नगर से रवाना होगी। ट्रेन टाटानगर से सुबह 11.50 बजे प्रस्थान करेगी और लगभग 3.20 बजे दर्शन नगर पहुंचेगी, जबकि वापसी यात्रा पर ट्रेन सुबह 8 बजे प्रस्थान करेगी और रात 11 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

    हॉल्ट की बात करें तो ट्रेन कुल 11 स्टेशनों पर रुकेगी जिनमें – चांडिल, पुरुलिया, राजाबेरा, बोकारो स्टील सिटी, कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, वाराणसी, जौनपुर, अकबरपुर जैसे स्टेशन शामिल होंगे।  

    क्या है स्पेशल आस्था ट्रेन का प्लान
    मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले रेलवे ने 22 जनवरी से टियर 1 और टियर 2 शहरों से 200 आस्था स्पेशल ट्रेनें शुरू करने का भी फैसला किया था।

    रिपोर्ट के मुताबिक, जिन राज्यों से आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी उनमें महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली शामिल हैं। रिपोर्ट में इन राज्यों के अलावा पूर्वोत्तर राज्य असम के भी अयोध्या को जोड़ने का प्लान है।

    राम मंदिर का टाइम टेबल
    उत्तर प्रदेश में अभी ठंड का दौर जारी है। हालांकि, श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले बुधवार तक उत्तर प्रदेश के बड़े इलाके घने कोहरे से ढके रहेंगे।

    पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक बारिश होने की भी संभावना है। मंदिर प्रशासन के नए समय के मुताबिक, रामलला की मूर्ति की श्रृंगार आरती सुबह 4.30 बजे शुरू होगी।

    सुबह 6.30 बजे मंगल प्रार्थना की गई। इसके बाद सुबह 7 बजे से मंदिर भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया जाता है।

    हाड़ कंपा देने वाली ठंड और कोहरे की परवाह किए बिना तीर्थ यात्री सुबह से ही रामलला के दर्शन के लिए कतार में लगे दिखाई देते हैं।

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.