Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर मुस्लिम धर्मगुरु डॉक्टर इमाम उमर अहमद इलियासी के खिलाफ फतवा, 22 जनवरी को आए थे अयोध्या…
    देश

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर मुस्लिम धर्मगुरु डॉक्टर इमाम उमर अहमद इलियासी के खिलाफ फतवा, 22 जनवरी को आए थे अयोध्या…

    By January 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर मुस्लिम धर्मगुरु डॉक्टर इमाम उमर अहमद इलियासी के खिलाफ फतवा, 22 जनवरी को आए थे अयोध्या…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पर एक मुस्लिम धर्मगुरु के खिलाफ फतवा जारी किया गया है।

    यह धर्मगुरु हैं ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ डॉक्टर इमाम उमर अहमद इलियासी। डॉक्टर इलियासी ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्धाटन समारोह में हिस्सा लिया था।

    इमाम ने कहा कि यह फतवा तो रविवार को जारी किया गया है। लेकिन उन्हें राम मंदिर के कार्यक्रम के बाद से ही धमकियां दी जा रही हैं। इन धमकियों में जान से मारने की बात कही जा रही है और परिवार के खिलाफ अपशब्द भी कहे जा रहे हैं।

    22 जनवरी की शाम से ही
    डॉक्टर इमाम उमर अहमद इलियासी ने बताया कि अयोध्या से दिए पैगाम में मैंने कहा था कि हमारे पूजा करने के तरीके अलग हो सकते हैं।

    हमारे धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन हम सब भारत में रहते हैं और हम सब भारतीय हैं। हम सबकर भारत को मजबूत करें और हम देश को मजबूत करें। जैसे ही मेरा पैगाम वायरल हुआ तो सबको मालूम हो गया कि चीफ इमाम प्राण प्रतिष्ठा में गए हुए हैं।

    अब रविवार को मेरे खिलाफ यह फतवा जारी किया गया है। डॉक्टर इलियासी ने बताया कि हालांकि 22 जनवरी की शाम से ही मेरे तमाम नंबरों पर अलग-अलग जगहों से धमकियां आने लगीं। मुझे और मेरे परिवार को बुरा-भला कहा गया है।

    यहां तक कि मुझे जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

    पाकिस्तान चले जाएं धमकी देने वाले
    डॉक्टर इलियासी ने बताया कि मुझे धमकी देने वाले जो फोन कॉल आई थीं, उनमें से कुछ को मैंने रिकॉर्ड कर लिया है।

    उन्होंने कहा कि जो लोग देश को प्यार करते हैं, वह मुझे भी प्यार करते हैं और मेरा समर्थन भी करते हैं। चीफ इमाम ने कहा कि अगर कुछ लोग सिर्फ इस वजह से मुझे नफरत कर रहे हैं कि मैं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुआ तो ऐसे लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि मैंने प्यार और भाई-चारे का संदेश दिया है। मैंने कोई जुर्म नहीं किया है। मैं न तो माफी मांगूंगा और न ही इस्तीफा दूंगा। धमकी देने वालों को जो भी करना है वह कर लें।

    देश की खातिर गया था अयोध्या
    डॉक्टर इलियासी ने इस मामले पर कहा कि चीफ इमाम होने के नाते राम मंदिर ट्रस्ट से मुझे न्योता मिला था।

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दो दिन तक इसको लेकर विचार किया क्योंकि यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा फैसला था।

    इमाम ने बताया कि आखिर में आपसी सौहार्द, देश के लिए और राष्ट्रहित में मैंने अयोध्या जाने का फैसला लिया। डॉक्टर इलियासी ने बताया कि वहां पर मेरा बहुत गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ।

    साधु-संतों ने मेरा खूब सम्मान भी किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद मैंने वहां से मोहब्बत का पैगाम भी दिया। 

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.