Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»मेले में जरनैल भिंडरावाले की फोटो पर बवाल, वायरल वीडियो पर भड़के सिख संगठन…
    देश

    मेले में जरनैल भिंडरावाले की फोटो पर बवाल, वायरल वीडियो पर भड़के सिख संगठन…

    By January 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मेले में जरनैल भिंडरावाले की फोटो पर बवाल, वायरल वीडियो पर भड़के सिख संगठन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पंजाब के तरनतारन में बाबा दीप सिंह की जयंती पर गांव पहुविंड साहिब में लगे मेले में जरनैल सिंह भिंडरावाले की फोटो को लेकर दो गुटों में बवाल हो गया।

    सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होते ही सिख संगठन जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।

    संगठनों ने आरोप लगाया कि जूतों की सेवा करने आए युवकों ने भिंडरावाले की फोटो लगाई थी। लेकिन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने तस्वीर उतरवा दी, जिसको लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया।

    भीड़ ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से जुड़े कर्नल हरिसिमरन सिंह की कार पर हमला कर दिया। साथ में  गुस्साई भीड़ ने एसएचओ परविंदर सिंह पर भी हमला किया।

    जिस कार में कर्नल हरसिमरन सिंह सवार थे, उसे तोड़ दिया गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    वीडियो वायरल होने पर भड़के सिख संगठन
    गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजर ने कहा कि उन्होंने युवकों को जूते वाली जगह पर भिंडरावाले की फोटो न लगाने को कहा और कमेटी की अनुमति के बिना सड़क पर तंबू न लगाने को कहा था लेकिन युवकों ने तोड़-मरोड़कर वीडियो वायरल कर दिया।

    इससे सिख संगत गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी पर भड़क गई। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि अगर इस वीडियो से उन्हें ठेस पहुंची है तो वे माफी मांगते हैं।

    इस मामले में तरनतारन से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष हरपाल सिंह बलेर और सम्मान समिति के नेता भाई रणजीत सिंह ने कार्रवाई की मांग की है। 

    भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
    भिखीविंड डीएसपी प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वह कल दोनों पक्षों को बुलाएंगे और साथ में सारी गलतफहमियां भी दूर करेंगे।

    इसके साथ ही उन्होंने सभी सिख संगठन से शांत रहने की अपील की है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.