Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»विमान में मास्टरबेट करने का आरोप, बेकसूर निकला भारतीय मूल का डॉक्टर; सामने आया सच…
    देश

    विमान में मास्टरबेट करने का आरोप, बेकसूर निकला भारतीय मूल का डॉक्टर; सामने आया सच…

    By February 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विमान में मास्टरबेट करने का आरोप, बेकसूर निकला भारतीय मूल का डॉक्टर; सामने आया सच…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका के बोस्टन में रहने वाले भारतीय मूल के डॉ. सुदीप्त मोहंती पर विमान यात्रा के दौरान गंभीर आरोप लगे थे। एक 14 साल की बच्ची ने आरोप लगाया था कि वह विमान में ही मास्टरबेट कर रहे थे।

    शिकायत दर्ज होने के बाद डॉ. सुदीप्त की गिरफ्तारी भी हो गई थी। वहीं डॉ. को काफी बेइज्जती भी बर्दाश्त करनी पड़ी। वहीं अब बोस्टन फेडरल कोर्ट ने उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया है।

    डॉ. सुदीप्त का कहना है कि इस बेबुनियाद आरोप की वजह से उनको और उनके परिवार को बहुत मानसिक कष्ट झेलना पड़ा। उन्होंने कहा, आज तक समझ नहीं आया कि आखिर ऐसा आरोप किसलिए लगाया गया था। 

    डॉ. सुदीप्त मोहंती ने अपने लिखित बयान में कहा था, विमान में मेरे बगल मेरी मंगेतर बैठी थी। मुझे नहीं पता कि मेरे साथ ऐसा क्यों किया गया।

    मैंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। इस तरह के आरोप लगना मेरे लिए ही बहुत शर्मनाक और कष्टदायी है।

    बता दें कि डॉ, सुदीप्त को एफबीआई ने गिरफ्तार किया था। हालांकि कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी। अगर सुदीप्त दोषी करार दिए जाते तो उन्हें 90 दिनो की जेल, 5 हजार डॉलर तक जुर्माना और एक साल तक की निगरानी की सजा दी जा सकती थी। 

    नाबालिग ने क्या लगाए थे आरोप
    नाबालिग लड़की ने आरोप लगाए थे कि होनूलूलू से बोस्टन जाने वाली फ्लाइट में डॉ. सुदीप्त उसके बगल की सीट पर बैठे थे। उन्होंने खुद को कंबल से ढक लिया और फिर अंदर ही मास्टरबेट करने लगे।

    उसका कहना था कि उनकी जिप खुली हुई थी। इसके बाद जब डॉ. सुदीप्ट टॉइलट गए तो बच्ची उठकर दूसरी सीट पर बैठ गई।

    उसने क्रू मेंबर से भी इसकी शिकायत की। 11 अगस्त 2023 को डॉ. सुदीप्त की गिरफ्तारी हो गई। 

    सुदीप्त ने दावा किया था कि उनके साथ सफर करने वाले लोगों को कभी नहीं लगा कि उन्होंने कुछ गलत किया था। डॉ. मोहंती के वकील ने कहा, वह एक प्रतिभाशाली डॉक्टर हैं।

    उनकी हिस्ट्री साफ सुथरी रही है। उनपर कभी इस तरह के आरोप भी नहीं लगे। बच्ची के आरोप के बाद पांच महीने उनके लिए किसी दुश्वप्न से कम नहीं थे।

    हालांकि अब फैसला आ गया है। अब वह दोबारा अपने काम पर फोकस कर सकेंगे। 

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.