Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»समुद्री लुटेरों पर कहर बनकर टूटी नौसेना, भेजा गया था खूंखार युद्धपोत; 8 पाकिस्तानी समेत बचाए गए 19 लोग…
    देश

    समुद्री लुटेरों पर कहर बनकर टूटी नौसेना, भेजा गया था खूंखार युद्धपोत; 8 पाकिस्तानी समेत बचाए गए 19 लोग…

    By February 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    समुद्री लुटेरों पर कहर बनकर टूटी नौसेना, भेजा गया था खूंखार युद्धपोत; 8 पाकिस्तानी समेत बचाए गए 19 लोग…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय नौसेना सोमालिया के पूर्वी के करीब समुद्री लुटेरों पर कहर बनकर टूटी है।

    नौसेना ने मछली पकड़ने वाले ईरानी जहाज पर समुद्री लुटेरों की डकैती के प्रयास को नाकाम कर दिया। नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि समुद्री लुटेरों द्वारा कब्जा किए जहाज एफवी ओमारिल को बचा लिया गया है।

    समुद्री लुटेरों से लोहा लेने के लिए भारतीय युद्धपोत आईएनएस शारदा को भेजा गया था। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 11 ईरानी नाविकों और आठ पाकिस्तानी क्रू मेंबर्स को बचाया गया।

    अधिकारियों ने बताया कि अगवा किए ईरानी जहाज में सात समुद्री डाकू सवार थे, जिन्होंने नाविकों और क्रू मेंबर्स को बंधक बनाया था।

    नौसेना के अधिकारियों के अनुसार, भारतीय नौसेना के रैपिड पेट्रोल एयरक्राफ्ट (आरपीए) को 31 जनवरी को एफवी ओमारी पर संदिग्ध गतिविधि का पता चला।

    इसके बाद आईएनएस शारदा को तैनात किया। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, “एफवी ओमारिल एक ईरानी ध्वज वाला जहाज है, जिस पर सात समुद्री डाकू सवार हुए थे और उन्होंने नाविकों और क्रू मेंबर्स को बंधक बना लिया था।”

    8 पाकिस्तानियों समेत छुड़ाए गए 19 लोग
    अपने हेलीकॉप्टर और नौकाओं का इस्तेमाल करते हुए आईएनएस शारदा ने समुद्री लुटेरों के चंगुल से बंधकों को बिना किसी नुकसान के ही रिहा करा लिया।

    सफल ऑपरेशन के दौरान जहाज पर मौजूद 11 ईरानी और 8 पाकिस्तानी नागरिक समेत 19 लोगों का रेस्क्यू किया गया। बचाव के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें सात लुटेरों की गिरफ्तारी हुई।

    भारत ने कड़ी की गिगरानी
    भारत ने अब समुद्र ने गिगरानी को और कड़ा कर दिया है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर मालवाहक जहाजों के संरक्षण के लिए भारतीय नौसेना की इकाइयों को जिबूती, अदन की खाड़ी, सोमालिया के पूर्वी तट के साथ ही उत्तर और मध्य अरब सागर में तैनात किया जा रहा है।

    रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि नौसेना ने अदन की खाड़ी और अफ्रीका के पूर्वी तटीय क्षेत्र में जलदस्यु रोधी गश्ती के लिए 2008 से अपनी इकाइयों को तैनात किया था और कुल 3,440 जहाजों और 25 हजार से अधिक नाविकों को सुरक्षा प्रदान की गई।
         
    लाल सागर में नवंबर महीने से ईरान समर्थित हूती उग्रवादियों द्वारा अनेक मालवाहक जहाजों पर हमलों को लेकर वैश्विक चिंताएं बढ़ रही हैं।

    माना जाता है कि गाजा में इजराइल के सैन्य हमलों के जवाब में मालवाहक जहाजों पर हमले किए जा रहे हैं।

    रक्षा राज्य मंत्री ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि नौसेना हमलों में शामिल सूत्रों और भागीदारों की पहचान करने के लिए मित्र देशों के साथ सूचना साझा कर रही है।

    भारतीय नौसेना ने पिछले कुछ सप्ताह के दौरान अरब सागर में अनेक मालवाहक पोतों पर हमलों के बाद उन्हें सहायता प्रदान की है।

    भट्ट ने कहा कि नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय और क्षेत्र से परे नौसेनाओं तथा समुद्री बलों के साथ सक्रियता से काम कर रही है।

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.