Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»हमारे जहाजों पर क्यों चढ़ गए, भारत को आंख दिखा रहा मालदीव; चीन के दम पर अकड़ रहे मुइज्जू?…
    देश

    हमारे जहाजों पर क्यों चढ़ गए, भारत को आंख दिखा रहा मालदीव; चीन के दम पर अकड़ रहे मुइज्जू?…

    By February 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हमारे जहाजों पर क्यों चढ़ गए, भारत को आंख दिखा रहा मालदीव; चीन के दम पर अकड़ रहे मुइज्जू?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मालदीव और भारत के बीच जारी तनाव और बढ़ने की आशंका है।

    मालदीव ने आरोप लगाया है कि भारतीय तटरक्षक पिछले दिनों मालदीव के तीन मछली पकड़ने वाले जहाजों पर चढ़ गए।

    अब मालदीव सरकार ने भारत सरकार से इस बारे में और व्यापक जानकारी मांगी है कि आखिर भारतीय कोस्टगार्ड्स मालदीव के जहाजों पर क्यों चढ़े।

    पिछले साल हुए मालदीव में चुनाव के बाद से ही भारत और मालदीव के रिश्तों में खटास आ गई है। मालदीव भारतीय सेना को वहां से वापस जाने के लिए अल्टीमेटम भी दे चुका है।

    भारत से रिश्ते बिगड़ने के बीच मालदीव चीन के करीब जा रहा है और यहां तक कि पिछले दिनों मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने चीन का दौरा करते हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात भी की थी। उसके बाद से ही मालदीव के तेवर बदल गए हैं और भारत को आंखें दिखाने तक की हिमाकत कर रहा है।

    हालांकि, मालदीव के इन आरोपों पर भारत सरकार की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    मालदीव के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में दावा किया कि 31 जनवरी को, भारतीय तटरक्षकों ने मालदीव के विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर मछली पकड़ने की गतिविधियों में लगी मालदीव की मछली पकड़ने वाली नाव को रोक लिया।

    आरोप लगाया गया कि संबंधित अधिकारियों से पूर्व परामर्श के बिना मालदीव के विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर मछली पकड़ने वाली तीन नौकाओं पर सवार हो गए, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानूनों और नियमों का उल्लंघन हुआ।

    इसके बाद मालदीव सरकार ने विदेश मंत्रालय के माध्यम से एक आधिकारिक अनुरोध शुरू किया है, जिसमें भारत सरकार से घटना का व्यापक विवरण मांगा गया है। बयान में कहा गया कि भारतीय तटरक्षक जहाज 246 और भारतीय तटरक्षक जहाज 253 की बोर्डिंग टीमें मछली पकड़ने वाली नौकाओं से पूछताछ के लिए जिम्मेदार थीं।

    45 वर्षीय मुइज्जू ने पिछले साल सितंबर में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को हराया था।

    राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज्जू ने औपचारिक रूप से भारत से 15 मार्च तक अपने देश से 88 सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने का अनुरोध किया और कहा कि मालदीव के लोगों ने उन्हें नई दिल्ली से यह अनुरोध करने के लिए मजबूत जनादेश दिया है।

    मालदीव से विवाद के बीच पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया था और वहां की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

    इसके बाद मालदीव के तीन मंत्रियों ने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया।

    बाद में तीनों को मालदीव सरकार ने सस्पेंड कर दिया। भारत ने शुक्रवार को कहा कि मालदीव में भारतीय विमानन प्लेटफार्मों के संचालन को जारी रखने के लिए मालदीव के साथ पारस्परिक रूप से व्यावहारिक समाधानों के एक सेट पर सहमति हुई है।

    वर्तमान में, लगभग 80 भारतीय सैन्यकर्मी मुख्य रूप से दो हेलीकॉप्टर और एक विमान संचालित करने के लिए मालदीव में हैं, जिन्होंने सैकड़ों चिकित्सा निकासी और मानवीय मिशनों को अंजाम दिया है।

    भारत पिछले कुछ वर्षों से मालदीव के लोगों को मानवीय और चिकित्सा निकासी सेवाएं प्रदान कर रहा है।।

    नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक के बाद, मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत 10 मई तक मालदीव में तीन विमानन प्लेटफार्मों का संचालन करने वाले अपने सैन्य कर्मियों को बदल देगा और प्रक्रिया का पहला चरण 10 मार्च तक पूरा हो जाएगा। 

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.