Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की पीडब्लूडी, पीएचई तथा नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा…
    देश

    रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की पीडब्लूडी, पीएचई तथा नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा…

    By February 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की पीडब्लूडी, पीएचई तथा नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

    पीएम आवास, विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने कहा

    विभागीय अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज जांजगीर में अपने प्रभार वाले लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की।

    उन्होंने तीनों विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को विभागीय कामकाज के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने को कहा।

    उन्होंने सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पीएम आवास, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को कहा। शत प्रतिशत पहुंचाने कहा।

    उन्होंने सभी अधिकारियों को विभागीय समन्वय बनाकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव को समीक्षा बैठक में जांजगीर-चांपा के कलेक्टर आकाश छिकारा ने विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। सांसद गुहाराम अजगले, विधायक व्यास कश्यप और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए।
           
    उप मुख्यमंत्री साव ने बैठक में कहा कि निर्माण कार्यों की श्रेष्ठ गुणवत्ता प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी कार्यों को अनिवार्यतः समय-सीमा में पूर्ण करें।

    उन्होंने कहा कि समय-सीमा में काम पूर्ण नहीं होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने तीनों विभागों के अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने और बेहतर मॉनिटरिंग के लिए कार्यप्रणाली में सुधार लाने आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि जनता के प्रति जो हमें जिम्मेदारी दी गई है उसके मुताबिक अच्छा काम करना है। उन्होंने सड़कों की मरम्मत का काम यथाशीघ्र पूर्ण करने को कहा।

    उप मुख्यमंत्री साव ने बैठक में कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर में पानी पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

    इसके साथ ही उन्होंने पीएम आवास और पीएम विश्वकर्मा योजना का काम प्राथमिकता के साथ करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए क्रियान्वयन किया जाए।
         
    उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि शहरी क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रमुखता के साथ प्रदान किए जाएं। उन्होंने अवैध कालोनियों के निर्माण पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।

    नगरीय क्षेत्रों में राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान चलाते हुए शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य निर्माण कार्याे की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सुबह फील्ड में जाकर निर्माण कार्य एवं सफाई कार्याें का निरीक्षण करने को कहा।

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.