Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»नीतीश कुमार के बाद RLD तैयार, NDA दो और दलों को रहा साध; साउथ से पंजाब तक फायदा…
    देश

    नीतीश कुमार के बाद RLD तैयार, NDA दो और दलों को रहा साध; साउथ से पंजाब तक फायदा…

    By February 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नीतीश कुमार के बाद RLD तैयार, NDA दो और दलों को रहा साध; साउथ से पंजाब तक फायदा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार में नीतीश कुमार ने INDIA अलायंस को छोड़कर NDA का दामन थाम लिया है।

    उसके बाद यूपी में अब तक अखिलेश यादव की सपा के साथ नजर आ रहे जयंत चौधरी को लेकर भी कयास तेज हैं कि वे पाला बदल लेंगे।

    चर्चा है कि 5 लोकसभा सीटों पर टिकट और केंद्र में एक मंत्री पद की डील पर जयंत चौधरी राजी हो गए हैं और सपा के 7 सीटों के ऑफर को ठुकरा रहे हैं।

    यही नहीं इस बीच भाजपा अपने पुराने साथी रहे टीडीपी और अकाली दल को भी लाने के लिए प्रयास कर रही है। ऐसा हुआ तो फिर दक्षिण के राज्य आंध्र प्रदेश से पंजाब तक एनडीए का कुनबा मजबूत हो जाएगा।

    पंजाब में अमृतसर, लुधियाना, जालंधन, पठानकोट जैसे शहरी इलाकों में अकाली दल के साथ मिलकर भाजपा की ताकत बढ़ जाती है।

    ग्रामीण इलाकों में अकाली दल का वोट है और शहरी क्षेत्रों में भाजपा मजबूत रही है।

    ऐसे में दोनों दल पंजाब में एक-दूसरे के पूरक रहे हैं। किसान आंदोलन के दौरान दोनों का अलगाव हो गया था, लेकिन अब बदली हुई परिस्थितियों में अकाली दल को भी भाजपा की जरूरत लग रही है।

    खबर है कि आरएलडी को भाजपा ने जिन सीटों का ऑफर दिया है, उनमें बिजनौर और बागपत लोकसभा शामिल हैं। 2019 के आम चुनाव में भाजपा ने बागपत से जयंत चौधरी को ही हराया था और बिजनौर में उसका कैंडिडेट बसपा से हार गया था। 

    नायडू की शाह से मुलाकात, गठबंधन को लेकर हुई बात!

    आरएलडी ने योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से 11 फरवरी को विधायकों के अयोध्या दौरे के प्रस्ताव को भी स्वीकार कर लिया है।

    गठबंधन की चर्चाओं के बीच यह न्योता स्वीकार करना भी बड़े संकेत दे रहा है। वहीं सपा का कहना है कि हम अयोध्या जाएंगे, लेकिन अलग से जाएंगे।

    इस बीच टीडीपी के नेता चंद्रबाबू नायडू ने भी दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में गठबंधन पर ही बात हुई है।

    वाईएसआर कांग्रेस के तीन सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया है और अब वह टीडीपी में आ सकते हैं।

    पंजाब में स्थानीय यूनिट चाहती है कि अकाली रहे साथ

    अब बात पंजाब की करें तो यहां भाजपा की स्थानीय यूनिट भी चाहती है कि अकाली दल से गठबंधन हो जाए। अकाली दल ने पिछले दिनों एक देश एक चुनाव के फॉर्मूले का भी समर्थन किया था।

    इसके बाद से ही दोनों के साथ आने के कयास लग रहे थे। अकाली दल भाजपा की सबसे पुरानी सहयोगियों में से एक है।

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.