Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»रायपुर : प्रदेश में महतारी वंदन योजना शुरू होने से प्रदेश की माताएं बहुत खुश है: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….
    देश

    रायपुर : प्रदेश में महतारी वंदन योजना शुरू होने से प्रदेश की माताएं बहुत खुश है: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    By February 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर : प्रदेश में महतारी वंदन योजना शुरू होने से प्रदेश की माताएं बहुत खुश है: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उप मुख्यमंत्री सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत के ग्राम खजरीकला और ग्राम बाम्बी, बसिंझोरी और लखनपुर के मड़ाई मेला में शामिल हुए

    छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत के ग्राम खजरीकला और ग्राम बाम्बी, बसिंझोरी और लखनपुर में आयोजित मड़ाई मेला में शामिल हुए।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं और माताओ से हमने वादा किया था कि प्रदेश में नई सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना शुरू की जाएगी।

    मुख्यमंत्री साय सरकार ने उस गांरटी को पूरा किया। प्रदेश में महतारी वंदन योजना शुरू हो गई है। योजना शुरू होने से प्रदेश की माताएं बहुत खुश है।

    अब जल्द ही महतारी वंदन योजना के तहत हर माह पात्र हितग्राहियों को एक हजार रुपये मिलना शुरू हो जाएगा। राज्य के बजट में इसके लिए प्रावधान किया है।

    उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की महिलाए, माताएं, शक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है।

    महिला सशक्तिकरण की दिशा को आगे बढाते हुए प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में सिर्फ महिलाओ- माताओ के लिए महतारी सदन बनाया जाएगा। प्रदेश विष्णुदेव की सरकार इस दिशा में जल्द की फैसला करेगी।

    उपमुख्यमंत्री शर्मा ने ग्राम खजरिकला में पंचायत में निर्माण कार्य के लिए 7 लाख रुपए, ग्राम बांमी में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए, आश्रित ग्राम में बनखैरा में मंच निर्माण के लिए 2 लाख रुपए और लखनपुर में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की।

    साथ ही ग्राम बसिनझोरी में ग्रामीणों की सभी मागों को प्राथमिकता क्रम में पूरा कराने का आवश्वासन दिया।

    उपमुख्यमंत्री शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में जनता से किए सभी वायदों, मोदी की गारंटी को पूरा किया जा रहा है।

    प्रदेश में विष्णुदेव की सरकार बनते हुए प्रदेश में 18 लाख परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान का वादा पूरा करते हुए स्वीकृति दी गई है।

    उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश के युवाओ से वादा किया था कि राज्य प्रशासनिक सेवा भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी का जांच कराई जाएगी।

    हमारी सरकार ने इस दिशा में उच्चस्तरीय जांच का फैसला ले लिया है। जल्द ही युवाओ को न्याय और परीक्षा में गड़बड़ी करने वालो पर कार्यवाही करेगी।

    उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि देश मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राम राज्य की परिकल्पना साकार हो रही है। अयोध्या में प्रभु राम मंदिर का निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा इसका जीवन्त उदाहरण है।

    उन्होंने प्रभु श्री राम जी को उनके मंदिर में आने में पांच सौ साल लग गए। प्रभु श्री राम जी अब अपने मंदिर अर्थात अपने घर में लौट आये है।

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी लोगो को प्रभु राम लला का निःशुल्क में दर्शन कराने का निर्णय लिया है, इसके लिए राज्य सरकार ने अपने बजट में भी प्रवधान रखा है।

    उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मोदी की गारंटी की पूरा करते हुए प्रदेश के किसानों से किये वायदों को भी पूरा किया जा रहा है।

    राज्य सरकार ने अपने वादों के पूरा करते हुए किसानों को धान का समर्थन मूल्य 31 रुपये की एकमुश्त राशि का भुगतान का फैसला किया है।

    इसके लिए भी राज्य के बजट में राशि का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों से राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की है।

    उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मड़ाई मेले में शामिल ग्रामीणों को मड़ाई मेले की बधाई भी दी।

    इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण साहू, कैलाश चन्द्रवशी, सन्तोष मिश्रा, रामचरण साहू, सहित ग्राम पंच, सरपंच, एवं बड़ी  संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.