Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»अभी और सांसद-विधायक टूटेंगे! फरवरी में इन दलों के नेता कर सकते हैं BJP का रुख…
    देश

    अभी और सांसद-विधायक टूटेंगे! फरवरी में इन दलों के नेता कर सकते हैं BJP का रुख…

    By February 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अभी और सांसद-विधायक टूटेंगे! फरवरी में इन दलों के नेता कर सकते हैं BJP का रुख…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कांग्रेस दिग्गज कमलनाथ के भारतीय जनता पार्टी में जाने की अटकलें हैं। हालांकि, इसे लेकर साफतौर पर अब तक कुछ नहीं कहा जा रहा है।

    इसी बीच खबरें हैं कि फरवरी में कांग्रेस समेत कई दलों के नेता पाला बदलकर भाजपा में जा सकते हैं। फिलहाल, दल बदल पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

     एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि कांग्रेस समेत बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी के कई सांसद और विधायक भाजपा में शामिल होंगे।

    कहा जा रहा है कि विपक्षी दलों के नेताओं का भाजपा में शामिल होना 29 फरवरी यानी महीने के अंत तक जारी रहेगा।

    रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र ने कहा, ‘सिर्फ सांसद और विधायक ही नहीं, बल्कि हाल ही में चुने हुए विधायक भी भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं।’

    रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ सूत्र ने संकेत दिए हैं कि UPA सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके कांग्रेस के एक नेता ने रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारी तरफ से अभी बातचीत शुरू नहीं हुई है।’

    अटकलें हैं कि बसपा की लालगंज सांसद संगीता आजाद और आंबेडकर नगर सांसद रीतेश पांडे भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

    खास बात है कि आजाद बसपा के संस्थापक सदस्यों के परिवार से हैं।

    इन नेताओं ने छोड़ा कांग्रेस का साथ
    हाल ही में महाराष्ट्र के तीन बड़े नेताओं ने कांग्रेस का साथ छोड़ा है। इनमें ताजा मामला पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का है। वह भाजपा में शामिल हुए हैं और पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र से ही राज्यसभा का टिकट भी दिया है।

    इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी भी कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं।

    एक ओर जहां देवड़ा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना का हिस्सा बने। वहीं, सिद्दीकी उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल हो गए हैं। देवड़ा को भी शिवसेना ने राज्यसभा का टिकट दिया है।

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.