Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल होंगे तमिल सुपरस्टार कमल हासन! चुनाव लड़ने का भी प्लान…
    देश

    विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल होंगे तमिल सुपरस्टार कमल हासन! चुनाव लड़ने का भी प्लान…

    By February 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल होंगे तमिल सुपरस्टार कमल हासन! चुनाव लड़ने का भी प्लान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में भी गठबंधन की कवायद शुरू हो गई है।

    राज्य में सत्ताधारी डीएमके और ऐक्टर से राजनेता बने कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मैय्यम (MNM) के साथ आने के कयास लंबे समय से चल रहे हैं।

    सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच अब सीट शेयरिंग पर  फाइनल बात चल रही है। जल्द ही दोनों साथ चुनाव लड़ने का ऐलान कर सकते हैं।

    बता दें कि कमल हासन ने पहले ही संकेत दिए थे कि वह डीएमके की अगुआई वाले गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस भी इसमें शामिल है।

    अब एमके स्टालिन के साथ मुलाकात के बाद लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने का ऐलान किया जा सकता है। इस तरह वह विपक्षी गठबंधन INDIA का हिस्सा हो सकते हैं।

    विधानसभा में बजट सेशन के बाद दोनों नेताओं में मुलाकात संभल है। सोमवार से तमिलनाडू की विधानसबा में बजट सत्र शुरू हो रहा है।

    सूत्रों का कहा है कि एमएनएम को एक सीट देने का प्रस्ताव दिया गया है। इस सीट पर कमल हासन खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं। एमएनएम का चुनावी निशान बैट्री टॉर्च है। एक सप्ताह पहले ही चुनाव आयोग ने उन्हें निशान दिया है। 

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक डीएमके ने अपने सहयोगियों के साथ पहले चरण की बातचीत की है।

    अगर गठबंधन में कोई नई पार्टी शामिल होती है तो चर्चा एक बार फिर शुरू की जाएगी। पहले ये भी खबर थी की उनकी पार्टी सत्तारूढ़ द्रमुक के साथ गठबंधन में शामिल हो गई है। 

    बता दें कि कमल हासन के साथ अगर गठबंधन फाइनल होता है तो उनकी सीट फाइनल करने के लिए भी अन्य सहयोगी दलों के साथ कई चरणों की बातचीत हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि वह कोयंबटूर या फिर चेन्नई नॉर्थ से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

    हालांकि दोनों ही सीटों पर फिलहाल डीएमके सांसद हैं। बता दें कि हासन ने 2021 के विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हें कोयंबटूर दक्षिण की सीट से भाजपा प्रत्याशी के सामने हार का सामना करना पड़ा था। 

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.