Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»नफरत फैलाने वाले शो हटाएं; आजतक, न्यूज18 इंडिया और टाइम्स नाउ नवभारत को नोटिस…
    देश

    नफरत फैलाने वाले शो हटाएं; आजतक, न्यूज18 इंडिया और टाइम्स नाउ नवभारत को नोटिस…

    By March 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नफरत फैलाने वाले शो हटाएं; आजतक, न्यूज18 इंडिया और टाइम्स नाउ नवभारत को नोटिस…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (एनबीडीएसए) ने “नफरत और सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने वाले” कार्यक्रमों के लिए कुछ टीवी चैनलों पर जुर्माना लगाकर इन्हें अपनी वेबसाइट से हटाने का निर्देश दिया है।

    एनबीडीएसए ने कहा कि ये कार्यक्रम ठीक नहीं हैं। एनबीडीएसए ने कार्यकर्ता इंद्रजीत घोरपड़े की शिकायतों के आधार पर “लव जिहाद” पर आधारित समाचार कार्यक्रमों के लिए ‘टाइम्सनाउ नवभारत’ पर एक लाख रुपये और ‘न्यूज18 इंडिया’ पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

    दक्षिणपंथी कार्यकर्ता मुस्लिम पुरुषों पर, हिंदू महिलाओं को शादी का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की साजिश का आरोप लगाने के लिए ‘लव जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं।

    रामनवमी पर एक खास समुदाय को निशाना बनाकर की गई हिंसा की कवरेज को लेकर एनबीडीएसए ने आजतक चैनल को चेतावनी दी है।

    एनबीडीएसए के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) ए. के. सीकरी द्वारा जारी आदेशों में तीनों चैनलों को सात दिन में कार्यक्रमों के ऑनलाइन संस्करण हटाने को कहा गया है। एनबीडीएसए ने एक बयान में कहा कि “लव जिहाद” शब्द का इस्तेमाल “व्यापक आत्मनिरीक्षण” के साथ किया जाना चाहिए क्योंकि धार्मिक रूढ़िवादिता आचार संहिता का उल्लंघन है और देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को खराब कर सकती है।

    बयान में कहा गया है कि इस तरह की खबरें “किसी समुदाय को अपूरणीय क्षति पहुंचाती हैं और धार्मिक असहिष्णुता या वैमनस्य पैदा करती हैं।”

    युवा कांग्रेस के प्रमुख श्रीनिवास बीवी की शिकायत पर एक अलग आदेश देते हुए एनबीडीएसए ने “मोदी उपनाम” मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा से संबंधित मामले में एक लुटेरे को चित्रित करने वाला “काल्पनिक वीडियो” प्रसारित करने के लिए आजतक को चेतावनी दी।

    एनबीडीएसए ने आजतक को ऐसे वीडियो प्रसारित करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी और अपनी वेबसाइट व यूट्यूब चैनल से गांधी की सजा से संबंधित कार्यक्रम से उक्त वीडियो को हटाने का निर्देश दिया।

    एक अन्य आदेश में, एनबीडीएसए ने भारत में अल्पसंख्यकों के बारे में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के एक बयान से संबंधित कार्यक्रम के लिए आजतक पर 75,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

    एनबीडीएसए ने कहा कि ओबामा के बयान को खालिस्तानी अलगाववादियों से जोड़ना घोर गलत बयानी है और इसने निष्पक्षता व तटस्थता के सिद्धांतों का उल्लंघन किया है।

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.