Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»पिता सुप्रीम कोर्ट में रसोइया, बेटी ने ऐसा क्या किया जो चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ भी हुए मुरीद; किया सम्मानित, देखें विडियो…
    देश

    पिता सुप्रीम कोर्ट में रसोइया, बेटी ने ऐसा क्या किया जो चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ भी हुए मुरीद; किया सम्मानित, देखें विडियो…

    By March 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पिता सुप्रीम कोर्ट में रसोइया, बेटी ने ऐसा क्या किया जो चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ भी हुए मुरीद; किया सम्मानित, देखें विडियो…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कहते हैं कि अगर सच्चे मन से मेहनत की जाए तो नामुमकिन कुछ भी नहीं।

    ये बातें कानून की पढ़ाई करने वाली 25 वर्षीय प्रज्ञा पर सटीक बैठती हैं। प्रज्ञा के पिता सुप्रीम कोर्ट में रसोइया का काम करते हैं और मां घर चलाती है।

    बेटी ने तमाम मुश्किलों को झेलते हुए विदेश में अपनी काबलियत का लोहा मनवाया है।

    प्रज्ञा को अमेरिका में एक नहीं दो नामी विश्वविद्यालयों की ओर से छात्रवृत्ति का ऑफर मिला है। बुधवार को प्रज्ञा को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और शीर्ष अदालत के अन्य जजों ने सम्मानित किया। 

    देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ और उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों ने बुधवार को एक रसोइये की बेटी और विधि शोधकर्ता प्रज्ञा को सम्मानित किया।

    प्रज्ञान ने अमेरिका में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय या मिशिगन विश्वविद्यालय से विधि में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति हासिल की है।

    अदालत के काम शुरू होने से पहले न्यायालय परिसर में न्यायाधीशों ने रसोइये अजय कुमार सामल की बेटी प्रज्ञा का खड़े होकर अभिनंदन किया।

    VIDEO | “I feel that if you work hard and want to move forward, then you can find resources easily. It shouldn’t happen that a student who makes efforts fails to get the resources,” says Chief Justice of India DY Chandrachud after meeting Pragya, daughter of a cook in Supreme… pic.twitter.com/lJg237ZBcv

    — Press Trust of India (@PTI_News) March 13, 2024

    सीजेआई चंद्रचूड़ ने प्रज्ञा को भारतीय संविधान पर केंद्रित तीन पुस्तकें उपहार में दीं, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीशों के हस्ताक्षर थे। सीजेआई से सम्मान पाकर प्रज्ञा की खुशी देखने लायक थी। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर सीजेआई और अन्य जजों का आभार व्यक्त किया। 

    सीजेआई क्या बोले
    युवा वकील को सम्मानित करने के बाद चंद्रचूड़ ने कहा, “हम जानते हैं कि प्रज्ञा ने अपने दम पर कुछ हासिल किया है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जो कुछ भी आवश्यक है, वह उसे प्राप्त करने में सफल हो… हम उम्मीद करते हैं कि उसे देश की सेवा के लिए वापस आना चाहिए।” अन्य न्यायाधीशों ने भी प्रज्ञा को उसके भविष्य के लिये शुभकामनाएं दीं।

    सीजेआई ने प्रज्ञा के माता-पिता को सम्मानित किया
    प्रधान न्यायाधीश ने प्रज्ञा के माता और पिता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर 25 वर्षीय वकील प्रज्ञा ने कहा कि चंद्रचूड़ उनके लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “अदालत की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग से हर कोई उन्हें (न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को) बोलते हुए देख सकता है। वह युवा वकीलों को प्रोत्साहित करते हैं और उनके शब्द रत्नों की तरह हैं। वह मेरी प्रेरणा हैं।”

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.