Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»नागरिकता संशोधन कानून (NRC) का नहीं जिक्र, प्रताड़ित हिंदुओं की फिक्र; कैसे मुसलमानों को CAA पर भरोसा दे रही भाजपा
    देश

    नागरिकता संशोधन कानून (NRC) का नहीं जिक्र, प्रताड़ित हिंदुओं की फिक्र; कैसे मुसलमानों को CAA पर भरोसा दे रही भाजपा

    By March 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नागरिकता संशोधन कानून (NRC) का नहीं जिक्र, प्रताड़ित हिंदुओं की फिक्र; कैसे मुसलमानों को CAA पर भरोसा दे रही भाजपा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में हलचल है।

    कांग्रेस, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल समेत कई राजनीतिक दल इसे लेकर चिंता जता रहे हैं। कुछ लोगों ने तो इसे मुसलमानों के खिलाफ बताते हुए एक बार फिर से भावनाएं भड़काने का प्रयास किया है।

    लेकिन सरकार इस बार 2020 के मुकाबले संभलकर चल रही है। मोदी सरकार इस कानून को लेकर अब बार-बार पीड़ित हिंदुओं की बात कर रही है और NRC का कोई जिक्र नहीं किया जा रहा।

    जिसे लेकर कहा जा रहा था कि CAA को NRC से जोड़ दिया जाएगा और जिन लोगों के पास वैध दस्तावेज नहीं होंगे, उन मुस्लिम, ईसाई समुदाय के लोगों को बाहर कर दिया जाएगा या उनके अधिकारों पर खतरा होगा।

    ऐसी तमाम चर्चाओं को जवाब देने की कोशिश करते हुए सरकार अब NRC का कोई जिक्र नहीं कर रही। सरकार का मानना है कि यदि NRC का जिक्र नहीं किया जाएगा तो इससे मुस्लिमों का भय दूर होगा।

    CAA के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश के प्रताड़ित हिंदुओं को नागरिकता मिलेगी। इसके अलावा कई साल से एक चर्चा यह भी चलाई गई थी कि उन मुस्लिमों को इस कानून को NRC से जोड़कर बाहर कर दिया जाएगा, जिनके पास नागरिकता के वैध दस्तावेज नहीं होंगे।

    ऐसे में इसका भारी विरोध हुआ था। दिल्ली के जामिया नगर में करीब एक साल तक सड़कें जाम रही थीं। इसके अलावा देश के कई हिस्सों में बड़े प्रदर्शन हुए थे। 

    दरअसल इस भ्रम की एक वजह होम मिनिस्टर अमित शाह का 2019 का बयान भी था। इसमें उन्होंने कह दिया था कि NRC और CAA को जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद मुस्लिम समूहों और उनके समर्थकों ने आंदोलन शुरू कर दिया था। लेकिन अब सरकार का स्टैंड बदला हुआ दिख रहा है।

    मंगलवार को हैदराबाद में अमित शाह ने कहा कि नए CAA कानून में किसी की नागरिकता वापस लेने का प्रावधान नहीं है। इसके अलावा सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने भी अब लगातार कई बार पोस्ट की हैं, जिसमें कहा गया है कि भारतीय मुसलमानों को इस कानून से कोई खतरा नहीं होगा।

    वहीं पीएम नरेंद्र मोदी तो दिसंबर 2019 में जब यह कानून पारित हुआ था, तब से ही दोहराते रहे हैं कि इससे किसी की नागरिकता खतरे में नहीं होगी।

    उन्होंने दिसंबर, 2019 में ही एक रैली में कहा था कि NRC को हमारी सरकार नहीं लाई है। इसे असम में कांग्रेस की सरकार ही लेकर आई थी। यही नहीं उन्होंने कहा था कि किसी की नागरिकता छिनने की बात करना बच्चों वाली हरकत है।

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.