Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»ISIS इंडिया चीफ हारिस फारूखी के उत्तराखंड में भी कनेक्शन, पिता की देहरादून में डॉक्टर की दुकान…
    देश

    ISIS इंडिया चीफ हारिस फारूखी के उत्तराखंड में भी कनेक्शन, पिता की देहरादून में डॉक्टर की दुकान…

    By March 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ISIS इंडिया चीफ हारिस फारूखी के उत्तराखंड में भी कनेक्शन, पिता की देहरादून में डॉक्टर की दुकान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    असम में पकड़ा गया आईएसआईएस-ISIS का इंडिया चीफ हारिस फारूखी का उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ा कनेक्शन निकल आया है।

    वह यहां के रहने वाले एक यूनानी डॉक्टर का बेटा बताया जा रहा है। स्थानीय इंटेलिजेंस और पुलिस के अनुसार वह बीते दस साल से देहरादून नहीं आया है।

    केंद्रीय एजेंसी कई बार उसके बारे में जानकारी जुटाने देहरादून आ चुकी है। बताया जा रहा है कि उसके पिता भी कई दिनों से गायब हैं।

    हालांकि पुष्टि नहीं हो पाई है। केंद्रीय एजेंसी ने असम में हारिस फारूखी नाम के एक युवक को उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।

    उसके दोस्त अनुराग ने कुछ दिन पहले इस्लाम कबूल किया था। हारिस फारुखी अलीगढ़ मुस्लिम विवि का छात्र रहा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हारिस के पिता यहां तहसील चौक के पास यूनानी दवाखाना चलाते हैं।

    बीते बीस सालों से फारूखी का परिवार देहरादून के डालनवाला में रहता है, जबकि अन्य रिश्तेदार सिंगल मंडी में रहते हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस के पास काफी समय से यह इनपुट था।

    लेकिन उसके बारे में पता चला कि वह बीते दस साल से देहरादून नहीं आया है।

    उसके पिता से भी देहरादून पुलिस ने संपर्क किया था। उधर, सूत्रों के मुताबिक एसटीएफ भी लंबे समय से हारिस के पिता के संपर्क में थी और उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया था। फिर भी कोई इनपुट नहीं मिला। पुलिस मामले में कड़ी नजर रखे हुए है।

    नगर निगम के डॉक्टर रहे हैं आरोपी के पिता
    सूत्रों के अनुसार नगर निगम की गांधी रोड पर संचालित यूनानी डिस्पेंसरी में आरोपी के पिता डॉक्टर तैनात रहे हैं। जब सरकार ने नगर निगम में सभी यूनानी डिस्पेंसरी बंद की तो आरोपी के पिता अपनी डिस्पेंसरी संचालित करने लगे।

    नगर निगम ने यहां अपनी दुकान खाली कराई तो उन्हें अपने नए परिसर में दुकान आवंटित की। वर्तमान में वह पार्क के दूसरी ओर नगर निगम कॉम्प्लेक्स में किराए पर क्लीनिक संचालित करते हैं।

    हारिस के परिवार ने गिरफ्तारी पर जताई अनभिज्ञता
    हिन्दुस्तान की टीम देर रात हारिस के देहरादून में रह रहे परिजनों से संपर्क करने में कामयाब रही। हारिस के चाचा डॉक्टर तारिक से जब पूछा गया कि क्या उन्हें जानकारी है कि हारिस गिरफ्तार हो गया है तो उन्होंने कहा कि नहीं हमें कुछ पता नहीं है।

    इतना जरूर कहा कि हारिस के पिता और वह साथ में नगर निगम के परिसर में अपना क्लीनिक चलाते हैं। बताया कि उनका हारिस से लंबे समय से कोई संपर्क नहीं है।

    वह अलीगढ़ पढ़ाई करने गया था और इस समय वहीं कोचिंग कर रहा था। डॉ. तारिक ने कहा कि वह इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकते हैं क्योंकि उन्हें इसकी जानकारी है ही नहीं।

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.