Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»इसका मतलब आप लंबी छुट्टी पर हैं; CJI चंद्रचूड़ ने किससे किया सवाल; वकील बोले- जा रहा विंबलडन देखने…
    देश

    इसका मतलब आप लंबी छुट्टी पर हैं; CJI चंद्रचूड़ ने किससे किया सवाल; वकील बोले- जा रहा विंबलडन देखने…

    By April 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इसका मतलब आप लंबी छुट्टी पर हैं; CJI चंद्रचूड़ ने किससे किया सवाल; वकील बोले- जा रहा विंबलडन देखने…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर रहे अनिल मसीह ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के सामने अपने आचरण के लिए बिना शर्त माफी मांग ली।

    मसीह उस समय सुर्खियों में आए थे, जब चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान उन्होंने कई वोटों को अवैध करार दिया था।

    सुप्रीम कोर्ट ने मसीह को जमकर लताड़ लगाते हुए चुनाव नतीजे को पलट दिया था, जिसके बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी वाले इंडिया गठबंधन से मेयर बना था। आज संक्षिप्त सुनवाई के दौरान अनिल मसीह की ओर से बिना शर्त माफी मांगी गई। अब इस मामले की सुनवाई 23 जुलाई को होगी। 

    आप लंबी छुट्टी पर हैं, सीजेआई चंद्रचूड़ ने पूछा
    सुप्रीम कोर्ट में अनिल मसीह की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने बताया कि हमने बिना शर्त माफी मांगी है। उनसे मेरी लंबी बातचीत हुई।

    वह पहला हलफनामा वापस ले लेंगे और इस अदालत की उदारता के सामने आत्मसमर्पण कर देंगे। यह बिना शर्त माफी है। इस पर वरिष्ठ वकील सिंघवी ने कहा कि हम सभी अदालत में हैं। यह बिना शर्त है और सब ठीक है।

    ‘बार एंड बेंच’ के अनुसार, अनिल मसीह के मामले में माफी मांगने के बाद सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि ठीक है हम 9 जुलाई को इस मामले को सुनेंगे।

    इस पर फिर सीनियर वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि कृपया इसे एक हफ्ते बाद कर दें। सीजेआई चंद्रचूड़ ने सवाल किया, ”इसका मतलब है कि मिस्टर रोहतगी आप लंबी छुट्टी पर हैं।” इस सवाल के जवाब में वकील रोहतगी ने बताया कि हां, मैं विंबलडन में रहूंगा। बता दें कि इस साल एक जुलाई से 14 जुलाई के बीच विंबलडन टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

    हलफनामा वापस लेंगे अनिल मसीह
    इस सुनवाई के दौरान अनिल मसीह ने कहा कि वह अपना पिछला हलफनामा वापस ले लेंगे जिसमें कहा गया था कि वह अवसाद और चिंता से जूझ रहे हैं और जिसमें उन्होंने मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ के आरोपों से इनकार किया था।

    चुनाव प्रक्रिया की एक कथित वीडियो रिकॉर्डिंग 31 जनवरी को ऑनलाइन लीक हो गई थी। इसके बाद, प्रतिवादी (मसीह) को राजनीतिक दलों के सदस्यों के साथ-साथ सोशल मीडिया द्वारा लगातार आलोचना का सामना करना पड़ा।

    इसने प्रतिवादी को परेशान कर दिया उन्होंने हलफनामे में कहा था मैं अपने परिवार के सदस्यों सहित बेहद मानसिक आघात और तनाव में हूं।

    ‘गलत बयान देने के लिए क्यों न शुरू हो कार्यवाही?’
    शीर्ष अदालत ने पहले मसीह को यह बताने के लिए नोटिस जारी किया था कि अदालत के समक्ष कथित तौर पर गलत बयान देने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 340 के तहत उनके खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए।

    सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने अपने फैसले में कहा था कि पीठासीन अधिकारी के रूप में मसीह के आचरण की दो स्तरों पर निंदा की जानी चाहिए।

    पीठ ने कहा, “सबसे पहले, अपने आचरण से उन्होंने गैरकानूनी तरीके से मेयर चुनाव के नतीजे को बदल दिया है… दूसरे, 19 फरवरी को इस अदालत के समक्ष एक गंभीर बयान देते हुए, पीठासीन अधिकारी ने झूठ बोला, जिसके लिए उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।”

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.