Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»बड़ी योजना बना रहा लॉरेंस बिश्नोई? झारखंड के जेल में बंद अमन साहू के साथ किया गठजोड़…
    देश

    बड़ी योजना बना रहा लॉरेंस बिश्नोई? झारखंड के जेल में बंद अमन साहू के साथ किया गठजोड़…

    By April 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बड़ी योजना बना रहा लॉरेंस बिश्नोई? झारखंड के जेल में बंद अमन साहू के साथ किया गठजोड़…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके सहयोगियों ने झारखंड स्थित जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू के साथ गठजोड़ किया है।

    बिश्नोई और साहू के खिलाफ कई मामलों की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इसका खुलासा किया है।  

    बिश्नोई पिछले साल कई बार एनआईए की हिरासत में गया था। एजेंसी के अधिकारियों ने खालिस्तानी संगठनों के लिए फंडिंग से संबंधित मामले में उससे पूछताछ की थी।

    आपको बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी बिश्नोई फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। पू

    छताछ के दौरान बिश्नोई ने एनआईए को बताया कि उसके उत्तर प्रदेश (धनजय सिंह), हरियाणा (काला जठेरी), राजस्थान (रोहित गोदारा) और दिल्ली (रोहित मोई और हाशिम बाबा) के जेल में बंद गैंगस्टरों के साथ संबंध हैं।

    इस पूरे मामले पर एक सूत्र ने कहा, “अपने प्रतिद्वंदियों को खत्म करने रे लिए एक-दूसरे को हथियारों के साथ-साथ शूटर भी मुहैया कराते हैं। वे उन्हें सीमा पार करने में भी सहायता प्रदान करते हैं। इसके बदले में कमीशन दी जाती है।”

    मुंबई पुलिस ने सोमवार देर रात दो लोगों सागर पाल और विक्की गुप्ता को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर तड़के हुई गोलीबारी में उनकी भूमिका के लिए गुजरात के भुज से से गिरफ्तार किया।

    बिहार का मूल निवासी सागर पाल दो साल से हरियाणा में छोटी-मोटी नौकरी कर रहा था। वहीं, विक्की गुप्ता बिहार में रह रहा था। केंद्रीय एजेंसियों को शक है कि सलमान के घर पर फायरिंग ट्रायल रन हो सकती है और बिश्नोई कोई बड़ी योजना बना रहा है।

    फिलहाल अमन साहू जेल में हैं। झारखंड के आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) और एनआईए जैसी एजेंसियां उसके खिलाफ दर्ज कई मामलों की जांच कर रही है। एक सूत्र ने कहा, “कई मामलों की जांच से पता चला है कि साहू और उसके गिरोह के सदस्य प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) सहित विभिन्न संगठनों को हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति करते हैं। वह जेल से अपने गिरोह के सदस्यों के माध्यम से काम कर रहा है। खनन क्षेत्रों में जबरन वसूली के लिए हथियारों और गोला-बारूद का उपयोग करते हैं। तिहाड़ जेल में साहू के एक सहयोगी ने बिश्नोई के सहयोगियों से मुलाकात की है।”

    हाल ही में साउथ दिल्ली के एक बिजनेसमैन को रंगदारी के लिए कॉल आई और कॉल करने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू का नाम लिया। उस संबंध में मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी और जांच चल रही है।

    सूत्र ने बताया, “रोहतक में शहर के सट्टेबाज सचिन मुंजाल की हत्या के मामले में दो लोगों की पहचान उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके के निवासी शाहनवाज और जयपुर के सुल्तानिया गांव के निवासी सुनील करोलिया के रूप में की गई थी। उन्हें बिहार के मुजफ्फरपुर से तब गिरफ्तार किया गया जब वे नेपाल के लिए सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे।”

    पिछले साल बिश्नोई ने एनआईए को बताया था कि वह डी-कंपनी और उसके प्रमुख दाऊद इब्राहिम के खिलाफ है।

    Post Views: 6

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.