Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Monitor 24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Monitor 24
    Home»देश»जोमैटो पर ऑर्डर हुआ महंगा, प्लैटफॉर्म फीस में 25 फीसद की बढ़ोतरी…
    देश

    जोमैटो पर ऑर्डर हुआ महंगा, प्लैटफॉर्म फीस में 25 फीसद की बढ़ोतरी…

    By April 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जोमैटो पर ऑर्डर हुआ महंगा, प्लैटफॉर्म फीस में 25 फीसद की बढ़ोतरी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जोमैटो ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए अपना प्लैटफॉर्म फीस 25 फीसद बढ़ाकर 5 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया है।

    कंपनी ने अपने मार्च तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा करने की उम्मीद से कुछ हफ्ते पहले ही इसका ऐलान किया है। इसके साथ ही जोमैटो ने अपनी इंटरसिटी लीजेंड्स फूड डिलीवरी सर्विस को सस्पेंड कर दिया है।

    बता दें अगस्त 2023 में जोमैटो ने अपने मार्जिन को बढ़ाने और कंपनी को प्रॉफिटेबल बनने के लिए 2 रुपये का प्लैटफॉर्म फीस शुरू किया।

    बाद में इसे बढ़ाकर 3 रुपये कर दिया और फिर 1 जनवरी को इसे बढ़ाकर 4 रुपये कर दिया। इससे पहले कंपनी ने 31 दिसंबर को प्लैटफॉर्म शुल्क को अस्थायी रूप से बढ़ाकर 9 रुपये कर दिया था।

    एक साल में जोमैटो के पास आते हैं 85-90 करोड़ ऑर्डर

    विश्लेषकों ने कहा कि प्लैटफॉर्म शुल्क वृद्धि आंशिक रूप से डिलीवरी शुल्क पर जीएसटी के प्रभाव को कम कर देगी। जोमैटो सालाना करीब 85-90 करोड़ ऑर्डर पूरा करता है।

    प्रत्येक 1 रुपये सुविधा शुल्क में वृद्धि से EBITDA पर 85-90 करोड़ रुपये का पॉजीटिव इफेक्ट पड़ सकता है, जो लगभग 5 प्रतिशत है। हालांकि, यह बढ़ोतरी अभी केवल कुछ शहरों में ही प्रभावी है।

    जोमैटो ने अपनी इंटरसिटी लीजेंड्स सर्विस को रोक दिया है, जो प्रमुख शहरों के टॉप रेस्टोरेंट से दूसरे शहरों के ग्राहकों तक ऑर्डर पहुंचाती थी।

    जोमैटो ऐप पर ‘लीजेंड्स’ टैब पर क्लिक करने पर अब यह कहता है, “एन्हांसमेंट चल रहे हैं। कृपया बने रहें, क्योंकि हम जल्द ही आपकी सेवा में वापस आएंगे।”

    रेवेन्यू दोगुना होकर 644 करोड़ रुपये पर पहुंचा

    दिसंबर तिमाही में जोमैटो के फूड डिलीवरी बिजनेस ने एडजस्ट रेवेन्यू में सालाना आधार पर 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो 2,025 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

    इस अवधि में ब्लिंकिट का रेवेन्यू दोगुना होकर 644 करोड़ रुपये हो गया। बता दें जोमैटो के शेयर की कीमत इसके मेन बिजनेस में बढ़ता मुनाफा और इसकी ब्लिंकिट की तेज वृद्धि के कारण बढ़ रही है।

    जोमैटो ने एक साल पहले 347 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे के मुकाबले 138 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा दर्ज किया। रेवेन्यू भी पिछले साल के 1,948 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,288 करोड़ रुपये हो गया।

    एक साल में 236.61 फीसद का शानदार रिटर्न

    अगर जोमैटो के शेयरों के प्रदर्शन की बात करें तो इस साल अबतक इसने 51 फीसद से अधिक की उछाल दर्ज की है। पिछले एक साल में इसने 236.61 फीसद का शानदार रिटर्न दिया है।

    शुक्रवार को यह एनएसई में 188.50 रुपये पर बंद हुआ था। इसका 52 हफ्ते का हाई 199.70 रुपये और लो 53.20 रुपये है।

    Post Views: 8

    Related Posts

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री कुशवाह

    November 18, 2025

    नियमित फॉलोअप करें और समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    November 18, 2025

    फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

    November 18, 2025

    एमपी ट्रांसको के 48 वर्ष पुराने पिपरिया 132 के.वी. सब स्टेशन का रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.